Rajasthan : एसएमएस अस्पताल से परिजनों के सामने ले उड़ा बच्चा, बच्ची के इलाज के लिए आए थे परिजन

जयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान के जयपुर में एसएमएस अस्पताल के बाहर 4 महीने के मासूम के अपहरण का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजन अस्पताल में अपनी बेटी का इलाज कराने आए थे। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उससे दोस्ती कर ली और मौका देखकर बेटी को लेकर फरार हो गया।

sms hospital

बांगड़ यूनिट में भर्ती था मासूम

जानकारी के अनुसार दौसा जिले के सैंथल का एक परिवार करीब 1 सप्ताह पहले अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए एसएमएस अस्पताल आया था। डॉक्टरों ने बच्चे को बांगड़ यूनिट में भर्ती कर लिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा था। परिजनों के साथ चार-पांच महीने का बच्चा भी गोद में था। मां अपने 4 साल के बेटे की देखरेख में लगी हुई थी। बेटा अपने दादा-दादी के पास मौजूद था। इसी दौरान मंगलवार शाम एक व्यक्ति बांगड़ यूनिट के बाहर बच्चे के परिजनों को मिला। उसने बताया कि उसके बच्चे का भी इलाज हुआ है। जिसके बाद उसने बच्चे को किसी और डॉक्टर को दिखाने की बात कही। उस व्यक्ति की बातों में आकर परिवार के सदस्य अपनी 4 साल की बच्ची को धनवंतरी में दिखाने ले गए। इसके बाद वह अनजान व्यक्ति उन्हें एक निजी अस्पताल में भी ले गया। वहां के डॉक्टर से बीमार बच्चे का चेकअप करवाने की बात कही। जिसके बाद परिजन उसकी बातों में आ गए और वहां भी चेकअप करवाया।

sms hospital

मौका देखकर बच्चे को लेकर फरार

परिजन निजी चिकित्सालय में दिखाने के बाद बच्चे को लेकर एसएमएस अस्पताल लौट आए। इसके बाद वे उस अनजान व्यक्ति के साथ बैठकर खाना खाने लगे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी बच्चे को गोद में लेकर फरार हो गया। बच्चे की दादी जब बहू को खाना देकर वापस बाहर आई। तब अनजान व्यक्ति और 4 महीने का मासूम वहां नहीं मिला। इसके बाद मासूम बच्चे की मां ने थाने में बच्चे के अपहरण होने की सूचना दी। पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। वही हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

sms hospital

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+