ऊंट का मूड हुआ खराब तो घंटों रोक दी ट्रेन की रफ्तार

रेलवे के अधिकारी परेशान रहे, लेकिन ऊंट था कि मानने का नाम ही नहीं ले रहा था। दरअसल रेलवे ट्रैक पर एक ऊंट को मस्ती में चलना इतना भाया कि उसने 8 ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी। अपनी जिदी मूड के कारण दो मीटर लंबा विनम्र विशाल ऊंट करौली जिले के हिंडौन सिटी में 8 ट्रेनों को रोक कर रखा। महावीरजी और हिंडौन सिटी के बीच 14 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनें रेंगती रहीं।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक शनिवार को 8.45 बजे इस ट्रैक पर माल गाड़ी दिल्ली से मुंबई जा रही थी तभी ऊंट ट्रैक पर आ चुका था। मालगाड़ी को निकलने का किसी तरह से मौका मिल गया। मालगाड़ी निकलने के बाद ऊंट फिर से ट्रैक पर आ गया।
ट्रेनों की हॉर्न बजती रही, लेकिन ऊंट को कोई फर्क नहीं पडा। ऊंट के ट्रैक पर होने तक ड्राइवरों ने भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। ड्राइवरों ने स्पीड कम कर इंतजार करना ही बेहतर समझा। तीन से चार घंटों तक दिल्ली और मुंबई रूट बाधित रहा। बाद में अपने मूड के हिसाब से ही ऊंट ट्रैक से हटा और ट्रेन सेवा सही हो पाई।









Click it and Unblock the Notifications