CA रिजल्ट 2023: जयपुर के मधुर जैन ने किया टॉप, 800 में से 619 अंक पाए
Madhur jain ICAI Topper: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मंगलवार को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर 2023 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल और इंटरमीडिएट के नतीजों में जयपुर के मधुर जैन ने टॉप किया है। ICAI ने परिणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है।

आईसीएआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मधुर जैन ने 800 में से 619 अंक हासिल कर पहली रैंक पाई है। जयपुर के मधुर जैन को कुल 77.38 फीसदी अंक मिले हैं।
ICAI की साइट icai.nic.in पर लॉगिन कर अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टिकेंद्र कुमार सिंघल और ऋषि मल्होत्रा भी जयपुर के रहने वाले हैं। तीसरी रैंक पाने वाले अभ्यर्थियों ने 800 में से 590 अंक हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications