भारत-पाकिस्तान सीमा पर होली, ग्रामीणों ने बीएसएफ जवानों को लगाया रंग, मीठाई खिलाई
श्रीगंगानगर। देश में होलिका दहन के दूसरे दिन सोमवार को धुलंडी का पर्व मनाया गया। इस दिन सुबह से लोगों में होली खेलने को लेकर उत्साह रहा। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। होली 2021 के मौके पर भारत-पाकिस्तान सीमा से भी खबर आई है। यहां पर बीएसएफ के जवानों ने ग्रामीणों के साथ होली खेली।

राजस्थान की 1070 किलोमीटर लंबी भारत-पाक बॉर्डर से लगती है, जो श्रीगंगानगर, बीकानेर जैसलमेर, बाड़मेर से गुजरती है। यह पूरा सरहदी इलाका बीएसएफ की सुरक्षा में है। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में भारत-पाक बॉर्डर पर सीमा चौकी फरीदसर व पृथ्वीसर पर बीएसएफ के जवानों एवं अधिकारियों ने 22 पीटीडी व आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ होली का त्योहार मनाया।
इस मौके पर ग्रामीणों के बच्चों ने जवानों के रंग-गुलाल लगाया। वही बीएसएफ की महिला जवानों ने ग्रामीण महिलाओं के साथ रंग गुलाल लगाकर होली मनाई। बीएसएफ के अधिकारियों ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं दीं एवं मिठाई खिलाई।












Click it and Unblock the Notifications