जेपी नड्डा ने राजस्थान को लेकर सतीश पूनिया और चंद्रशेखर से लिया फीडबैक, सबको साथ लेकर चलने की दी नसीहत
जयपुर, 20 अगस्त। राजस्थान में भाजपा के कामकाज को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी नेता ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से फीडबैक लिया है। दोनों नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की बूथ लेवल योजना और 200 विधानसभा क्षेत्रों में विस्तारक लगाए जाने की योजना की जानकारी दी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के खिलाफ आने वाले समय में बनाए जाने मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। आने वाले दिनों में भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकती हैं। वही पार्टी संगठनात्मक स्तर पर ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविरों और बूथ लेवल तक बनने वाली इकाइयों के काम में भी तेजी ला सकती है। इस दौरान जेपी नड्डा ने दोनों नेताओं को सभी को साथ लेकर चलने की नसीहत दी है।

प्रदेश में बढ़ेंगे केंद्रीय नेताओं के दौरे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा की गतिविधियों को लेकर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी नेताओं को विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाने की बात कही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में केंद्रीय नेताओं के दौरे बढ़ेंगे। जेपी नड्डा ने पार्टी के नेताओं के साथ इस संबंध में चर्चा की है। गुजरात के चुनाव को लेकर भी राजस्थान के नेताओं को गुजरात भेजा जा सकता है। वहीं राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की रणनीति भी तैयार की जा रही है। भाजपा की तरफ से इस फीडबैक बैठक को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications