BJP के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल का जयपुर दौरा, ABVP के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर ली बैठक

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आए। हालांकि सुनील बंसल निजी यात्रा पर जयपुर में थे। इस दौरान बंसल एबीवीपी के जयपुर में अगले माह होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर जेइसीआरसी में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में उनके साथ एबीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ला कांत भी मौजूद रहे। इसके बाद सुनील बंसल ने एबीवीपी के प्रदेश पदाधिकारियों से अनौपचारिक मुलाकात की।

sunil bansal

पूर्णकालिक के तौर पर एबीवीपी में काम कर चुके हैं बंसल

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का राजस्थान से गहरा जुड़ाव है। बंसल मूलतः कोटपूतली के रहने वाले हैं। इसके अलावा बंसल एबीवीपी में 25 वर्ष तक पूर्णकालिक के तौर पर कार्य कर चुके हैं। प्रदेश के एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ उनका गहरा जुड़ाव है। वे एबीवीपी में राजस्थान के प्रदेश संगठन भी रह चुके हैं। सुनील बंसल उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन महामंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। हाल ही में भाजपा ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। इसके साथ ही उन्हें उड़ीसा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।

sunil bansal

उत्तर प्रदेश में संगठन महामंत्री रहते हुए भाजपा की सरकार बनवाई

भाजपा संगठन के लिहाज से सुनील बंसल की भूमिका अति महत्वपूर्ण मानी जाती है। उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन महामंत्री रहते हुए सुनील बंसल के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार दो बार विजय हासिल की है। इसके बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व का भरोसा उन पर बढ़ा। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री का पद देकर उनका प्रमोशन किया इसके साथ ही उन्हें उड़ीसा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है। जहां भाजपा को मजबूत रणनीतिकारों की जरूरत थी। इसी लिहाज से पार्टी ने सुनील बंसल पर भरोसा जताते हुए उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+