BJP सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने की गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकत, राजस्थान में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Rajasthan के बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा की है। हालांकि मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। लेकिन सांसद किरोड़ी मीणा की अमित शाह से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है। आपको बता दें राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सांसद किरोड़ी मीणा की शाह से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

चुनाव से पहले मिल सकती है किरोडी लाल मीणा को बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी किरोडी लाल मीणा को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। किरोड़ी मीणा पूर्वी राजस्थान का बड़ा चेहरा है। आदिवासियों पर फोकस करने के लिए पार्टी किरोड़ी मीणा को जिम्मेदारी दे सकती है। चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा भी मिल सकता है। सांसद किरोडी लाल मीणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ लगातार हमला बोलते रहते हैं। रीट परीक्षा का मामला हो या दौसा जिले की पेयजल समस्या। किरोड़ी लाल मीणा गहलोत के खिलाफ मुखर रहते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी किरोड़ी लाल मीणा को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि किरोड़ी मीणा के करीबी नेता इसे औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं।

अमित शाह ने लिया किरोड़ी मीणा से राजस्थान का फीडबैक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद किरोडी लाल मीणा से मुलाकात के दौरान राजस्थान को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान शाह ने मीणा से राजस्थान का सियासी फीडबैक लिया है। हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर किरोड़ी के करीबी नेता खुलकर नहीं बोल रहे हैं। लेकिन मुलाकात पर राजस्थान को लेकर चर्चा जरूर हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व किरोड़ी लाल मीणा को राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है। पूर्वी राजस्थान में किरोड़ी मीणा की सक्रियता को इसी रूप में देखा जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications