Manifesto vs Guarantee Rajasthan: क्‍या राजस्‍थान चुनाव में BJP का घोषणा पत्र कांग्रेस की गारंटियों की काट है?

BJP Sankalp Patra vs Congress Guarantee in Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी या भाजपा सत्‍ता में लौटेगी? इसका फैसला राजस्‍थान विधानसभा की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान से होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सात गारंटियों के साथ मैदान में हैं। वहीं, गुरवार को राजस्‍थान के लिए भाजपा ने भी अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसे भाजपा ने आपणो अग्रणी राजस्‍थान संकल्‍प पत्र 2023 नाम दिया है।

Rajasthan Election 2023 manifesto

राजस्‍थान कांग्रेस के पास पशुधन, महंगाई, शिक्षा, प्राकृतिक आपदा, महिलाएं व सरकारी कर्मचारियों के लिए सात गारंटी हैं जबकि भाजपा 80 पेज का घोषणा पत्र लेकर आई है, जिसमें करीब 60 पन्‍नों में राजस्‍थान की तकदीर बदल देने की घोषणएं की गई हैं।

राजस्‍थान की सियासत के जानकार कहते हैं कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की सात गारंटी और भाजपा की घोषणाएं लोक लुभावनी हैं। कांग्रेस अपनी गारंटियों को लेकर राजस्‍थान के हर संभाग में यात्रा निकाल रही है जबकि भाजपा इनके जवाब में खुद पीएम मोदी को ही अपनी गारंटी मानकर प्रचार कर रही है।

अब मतदान से नौ दिन पहले भाजपा ने राजस्‍थान के लिए घोषणा पत्र जारी कर कांग्रेस की गारंटियों की काट करने की कोशिश कर रही है। इसका एक उदाहरण ये है कि राजस्‍थान में सरकार बनने पर कांग्रेस ने 500 रुपए में रसोई गैस सिलेण्‍डर की गारंटी दे रही। वहीं, भाजपा ने 450 रुपए में ही सिलेंडर देने का वादा कर रही है।

राजस्‍थान चुनाव में 2023 कांग्रेस की सात गारंटी

1. गोधन योजना के तहत राजस्‍थान सरकार किसानों से 2 रुपए प्रति किलो गोबर खरीदेगी।

2. कॉलेज में एडमिशन लेने वाले हर स्टूडेंट को राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार पहले वर्ष फ्री लैपटॉप देगी।

3. राजस्‍थान के हर छात्र को कांग्रेस ने अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा की गारंटी दी है।

4. प्राकृतिक आपदा के शिकार होने वाले हर परिवार का राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार 15 लाख रुपए का बीमा करवाएगी।

5. महंगाई से राहत देने के लिए राजस्‍थान के 1.05 करोड़ परिवारों को कांग्रेस सरकार 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर देगी।

6. गृहलक्ष्मी गारंटी योजना के तहत राजस्‍थान में कांग्रेस सरकार हर परिवार की महिला मुखिया को सालाना 10 हजार रुपए देगी।

7. राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ओपीएस का कानून बनाने की गारंटी दी है।

राजस्‍थान चुनाव 2023 में भाजपा की प्रमुख 7 घोषणाएं

1. किसान-पीएम किसान सम्‍मान निधि के अंतर्गत किसानों को वित्‍तीय सहायता बढ़ाकर 12000 प्रतिवर्ष करेंगे।

2. महिलाएं- लाडो प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों की बालिकाओं के जन्‍म पर सेविंग बांड प्रदान करके
कक्षा में 6000, कक्षा 9 में 8000, कक्षा 10 में 10000, कक्षा 11 में 12000, कक्षा 12 में 14000, व्‍यावसायिक पाठयक्रम के पहले एवं अंतिम वर्ष में 50000, 21 साल की उम्र में 1 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

3. स्‍वास्‍थ्‍य- 40 हजार करोड़ के निवेश के साथ भामाशाह हेल्‍थ इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर मिशन शुरू करेंगे, जिसके तहत स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का विस्‍तार व नवीनीकरण।

4. नौकरी- पेपर लीक मामलों की त्‍वरित जांच व दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने के लिए स्‍पेशल इंवेस्‍टीगेशन टीम का गठन करेंगे।

5. पर्यटन- 800 करोड़ के निवेश के साथ शेखावाटी, ढूंढाड़, ब्रज, हाड़ौती, मेवाड़, मारवाड़, अजमेर एवं बीकानेर के कल्‍चरल क्षेत्रों में क्षेत्रीय विरासत केंद्र स्‍थापित करेंगे।

6. महिला सुरक्षा- प्रत्‍येक जिले में महिला पुलिस थाना व पुलिस बल में महिलाओं की न्‍यूनतम 33 फीसदी भर्ती।

7. विरासत- सीकर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर व बीकानेर में आठ विरासत अकादमी स्‍थापित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+