राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक दल की बैठक सम्पन्न, विधायकों को कराया मॉकड्रिल

जयपुर, 17 जुलाई। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में बीजेपी के 71 में से 70 विधायक मौजूद रहे। बीकानेर से विधायक सिद्धि कुमारी किसी कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो पाई। वे कल सीधे मतदान करने विधानसभा मतदान के लिए पहुचेंगी। बैठक में विधायकों को मतदान प्रक्रिया का मॉकड्रिल कराया गया। भाजपा विधायक दल के सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल विधानसभा परिसर में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी। पार्टी के सभी विधायकों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दे दिया गया है।

nda

कल होगा मतदान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल मतदान होगा। राष्ट्रपति पद के लिए विधायक कल मतदान करेंगे। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वही विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। मतदान प्रक्रिया के लिए निर्वाचन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी।

nda

ये नेता रहे मौजूद

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उमीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष के मतदान करने के लिए आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक जयपुर में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित पार्टी के विधायक मौजूद रहे।

nda

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+