Rajasthan में दीपावली बाद बदले जाएंगे BJP के जिलाध्यक्ष, कई जिलाध्यक्ष विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक

Rajasthan में बीजेपी के 14 जिलाध्यक्ष विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट लेने की कतार में हैं। इन जिलाध्यक्ष ने पार्टी को विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए खुद जिला अध्यक्ष पद छोड़ने का आग्रह किया है। भाजपा की पहली सूची में दर्जनभर जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी संगठन में इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी में दीपावली के मौके पर बड़ा फेरबदल हो सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला मोर्चा और प्रकोष्ठ स्तर के जरूरी फेरबदल अभी से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी के 44 संगठनात्मक जिलों में से 20 जिलाध्यक्ष जल्दी ही बदले जा सकते हैं। चुनाव में लगभग एक साल का समय बचा है। इसलिए विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह एक्टिव होकर बीजेपी नेता उतरना चाहते हैं।

bjp rajasthan

पर्यवेक्षक दे रहे बदलाव के लिए फीडबैक

पार्टी सूत्रों की मानें तो इन जिलों में पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। जो जिलाध्यक्षों पर फीडबैक लेकर पार्टी को दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष के बदलाव के बाद सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों में भी बदलाव होगा। निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी और फ्रेश सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह मिलेगी। जो जिलाध्यक्ष खुद विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं या बगावत कर चुनाव में उतर सकते हैं। ऐसे जिला अध्यक्षों का फीडबैक भी जुटाया जा रहा है। ताकि चुनाव से ठीक पहले पार्टी संगठन को स्ट्रेटजिकली नुकसान ना हो संगठन और कार्यकर्ताओं पर पकड़ बनाने का समय भी नए जिला अध्यक्षों को मिल सके।

satish punia

इन जिलों में बदले जा सकते हैं जिला अध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्षों के चुनाव लड़ने की मंशा के मद्देनजर कई जिलों में जिलाध्यक्ष बदलने की तैयारी कर रही है। इसमें जयपुर शहर, अलवर उत्तर और दक्षिण, दौसा, सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा, बीकानेर देहात, टोंक, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, करौली, भीलवाड़ा, अजमेर, जोधपुर, बाड़मेर, सिरोही, कोटा, करौली, धौलपुर, उदयपुर में भी जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं। इसके लिए पार्टी ने संगठन स्तर पर एक्सरसाइज कर ली है। जिला अध्यक्षों के खुद के आवेदन, विधायक की टिकट की संभावनाएं, अब तक की परफॉर्मेंस, कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं और पब्लिक से मिले फीडबैक, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह पूरी कवायद की जा रही है। नए जिलाध्यक्ष के चेहरों पर भी संगठन में एक राय बनाने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया जल्दी ही प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से जिलों में बदलाव की सूची पर चर्चा कर सकते हैं।

satish punia

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+