राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा ने बुलाई विधायक दल की बैठक, विधायकों को देंगे प्रशिक्षण
जयपुर 14 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा ने 17 जुलाई को विधायक दल की बैठक बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने एक पत्र जारी कर सभी विधायकों को बैठक में अनिवार्य रूप से पार्टी कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान विधायकों को राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और जोगेश्वर गर्ग द्वारा विधायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। राजस्थान के सभी सांसद 16 जुलाई को दिल्ली में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर 18 जुलाई को विधानसभा परिसर में मतदान होगा। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

आदिवासी विधायकों को तोड़ने की कवायद तेज
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुरमू को चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद बीजेपी आदिवासी विधायकों को तोड़ने की हर संभव प्रयास कर रही है। द्रौपदी मुर्मू ने अपने जयपुर दौरे के दौरान भी आदिवासी विधायकों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। राजस्थान में के 16 विधायक आदिवासी समुदाय से आते हैं जबकि जो विधायक बीजेपी के हैं। पार्टी द्वारा अन्य विधायकों को भी तोड़ने की कोशिश की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications