राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: वो सीटें जहां, भाजपा-कांग्रेस दोनों ने उतार दिए प्रत्‍याशी

BJP Congress candidates in Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा-कांग्रेस अपने अपने प्रत्‍याशियों की दो-दो सूची जारी कर चुकी हैं। भाजपा ने 124 प्रत्‍याशी मैदान में उतार दिए जबकि कांग्रेस की दोनों सूची में 76 उम्‍मीदवारों को टिकट मिली है।

राजस्‍थान चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस जल्‍द ही प्रत्‍याशियों की तीसरी व चौथी सूची भी जारी करने वाली हैं। अब तक की सूची में 200 सीटों में से 41 सीटों पर ऐसी स्थिति बन गई है कि भाजपा व कांग्रेस दोनों के ही उम्‍मीदवार घोषित हो चुके हैं।

Rajasthan Assembly elections 2023

दिग्‍गजों के सामने नहीं मिले उम्‍मीदवार

यूं तो भाजपा ने कांग्रेस से ज्‍यादा उम्‍मीदवार मैदान में उतारे हैं, मगर भाजपा अभी तक सीएम अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा और डिप्‍टी सीएम रहे सचिन पायलट के सामने टोंक में अपना उम्‍मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। सरदारपुरा में गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी चल रहा है, मगर फिलहाल तय नहीं। वहीं, कांग्रेस ने भी अभी तक पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के सामने झालरापाटन सीट पर प्रत्‍याशी घोषित नहीं किया है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023

बता दें कि राजस्‍थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2014 को समाप्‍त होने वाला है। 9 अक्‍टूबर से चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले

राजस्‍थान चुनाव 2023 कार्यक्रम

  • 30 अक्‍टूबर को नामांकन
  • 6 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन
  • 7 नवंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी
  • 9 नवंबर नाम वापसी का आखिरी दिन

इन सीटों पर दोनों ने घोषित किए प्रत्‍याशी

सीट कांग्रेस प्रत्‍याशी भाजपा प्रत्‍याशी

नोहर अमित चाचाण अभिषेक मटोरिया
बीकानेर वेस्‍ट बीडी कल्‍ला जेठानंद व्‍यास
नोखा सुशीला डूडी बिहारी लाल बिश्‍नोई
सुजानगढ़ मनोज मेघवाल संतोष मेघवाल
झुंझुनूं बृजेंद्र ओला बबलू चौधरी
मंडावा रीटा चौधरी नरेंद्र कुमार
नवलगढ़ राजकुमार शर्मा विक्रम सिंह जाखल
फतेहपुर हाकम अली खान श्रवण चौधरी
लक्ष्‍मणगढ़ गोविंद सिंह डोटासरा सुभाष महरिया
नीमकाथाना सुरेश मोदी प्रेम सिंह बाजौर
दूदू बाबूलाल नागर प्रेम चंद बैरवा
मालवीय नगर अर्चना शर्मा कालीचरण सराफ
सांगानेर पुष्‍पेंद्र भारद्वाज भजनलाल शर्मा
बस्‍सी लक्ष्‍मण मीणा चंद्र मोहन मीणा
मुंडावर ललित यादव मंजीत धर्मपाल चौधरी
बानसूर शकुंतला रावत देवी सिंह शेखावत
अलवर ग्रामीण टिकाराम जुली जयराम जाटव
डीग कुम्‍हेर विश्‍वेंद्र सिंह शैलेष सिंह
वैर भजनलाल जाटव बहादुर सिंह कोली
लालसोट परसादी लाल मीणा रामबिलास मीणा
सवाई माधोपुर दानिश अबरार किरोड़ी लाल मीणा
खानपुर अशोक बैरवा जितेंद्र गोठवाल
पुष्‍कर नसीम अख्‍तर सुरेश सिंह रावत
केकड़ी रघु शर्मा शत्रुघ्न गौतम
जायल मंजू मेघवाल मंजू बाघमर
परबतसर रामनिवास गवारिया मानसिंह किनसरिया
नावां महेंद्र चौधरी विजय सिंह चौधरी
सोजत निरंजन आर्य शोभा चौहान
बायतू हरीश चौधरी बलराम मूंड
सांचौर सुखराम बिश्‍नोई देवजी पटेल
सिरोही संयम लोढ़ा ओटाराम देवासी
खैरवाड़ा दयाराम परमार ननालाल आहरी
डूंगरपुर गणेश घोघरा बंशीलाल कटारा
घाटोल ननालाल निनामा मानशंकर निनामा
बागीदौरा महेंद्र जीत सिंह कृष्णा कटारा
कुशलगढ़ रमिला खड़िया भीमाभाई डामोर
निम्‍बाहेड़ा उदयलाल अंजाना श्रीचंद कृपलानी
प्रतापगढ़ रामलाल मीणा हेमंत मीणा
नाथद्वारा सीपी जोशी कुंवर विश्‍वराज सिंह
मांडल रामलाल जाट उदयलाल भडाना
मांडलगढ़ विवेक धाकड़ गोपाल लाल शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+