किरोड़ी-राठौड़ के विवाद से नाराज भाजपा केंद्रीय नेतृत्व, जेपी नड्डा ने मांगी रिपोर्ट

जयपुर, 14 जुलाई। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उमीदवार द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे के दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के विवाद को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की प्रदेश इकाई से रिपोर्ट तलब की है। पार्टी ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लिया है। पार्टी को ऐसे विवादों से प्रदेश में गलत मैसेज जाने का डर है। गौरतलब है कि दौपदी मुर्मू के जयपुर कार्यक्रम के दौरान सांसद किरोड़ी लाल मीणा अपने आदिवासी समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किरोड़ी समर्थकों को हॉल से बाहर जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मीणा और राठौड़ में झड़प हो गई थी. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दखल कर मामला शांत करवाया था. इसके बाद दोनों नेताओं ने ट्वीट कर अपनी सफाई दे दी थी।

kirodirajendra

दोनों नेताओं पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई

द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में विवाद के बाद बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व दोनों नेताओं से नाराज है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की प्रदेश इकाई से मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी जा रही है। पार्टी ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है दोनों नेताओं पर पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। राजस्थान में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा के फोकस आदिवासी मतदाताओं पर है। इस विवाद के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासी समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

kirodi

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+