राजस्थान के 17 जिलों में फैला बर्ड फ्लू, 23 दिन में 5130 पक्षियों की मौत
जयपुर। राजस्थान में कोरोना महामारी के बीच बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता रहा है। बर्ड फ्लू के कारण प्रदेश में पक्षियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 17 जिलों में बर्ड फ्लू फैल चुका है।

राजस्थान पशुपालन विभाग के अनुसार 16 जनवरी को बर्ड फ्लू के कारण 215 पक्षियों की मौत हुई है। 25 दिसम्बर 2020 से रोजाना पक्षियों की मौतें हो रही हैं। अब तक यानी महज 23 दिन में राजस्थान के विभिन्न जिलों में बर्ड फ्लू से 5 हजार 130 पक्षी दम तोड़ चुके हैं।
इधर, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मुताबिक 11 जनवरी तक देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली के भी कई इलाकों में बर्ड फ्लू के केस मिलने के बाद केजरीवाल सरकार ने 10 दिनों तक गाजीपुर मुर्गा मंडी को बंद रखने और राज्य में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक लगाने जैसे बड़े फैसले लिए हैं। पक्षियों की मौत के सबसे ज्यादा मामले अभी तक राजस्थान में सामने आए हैं, जहां 13 जिलों में अभी तक 2950 पक्षियों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications