मोहसिन से थे उषा के नाजायज संबंध, देवर बीच में आया तो छुरी से कटवा दिया गला
जयपुर, 15 मार्च। राजस्थान की राजधानी जयपुर रिश्तों का कत्ल और पति को धोखे देने का मामला सामने आया है। यहां पर एक शादीशुदा महिला किसी और से इश्क लड़ा रही थी। भाभी के प्रेम संबंधों में देवर बाधा बना तो भाभी ने अपने प्रेमी से उसका छुरी से गला कटवा दिया।

मीडिया से बातचीत में एसीपी मानसरोवर भवानी शंकर ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 11 बजे युवक की गला कटी हुई लाश रीको एरिया में कचरे के ढेर में मिली थी। उसकी शिनाख्त रंजन साहनी के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह जयपुर में रहकर मजदूरी करता था। जयपुर में रंजन अपने बड़े भाई जितेंद्र साहनी, बहन संतोष और भाभी उषा के साथ रहता था।
पुलिस जांच में पता चला कि उषा के सांगानेर में कागजी मोहल्ले में रहने वाले मोहसिन रंगरेज से अवैध संबंध चल रहे थे। देवर रंजन साहनी को इसका पता चल गया था। वह अपनी भाभी के प्रेम संबंधों में बाधक बन रहा था। उषा ने अवैध संबंधों का राज उजागर होने के डर से देवर रंजन की हत्या की साजिश रची।
सांगानेर में मोहसिन रंगरेज और उसके एक साथी के साथ स्कूटी पर जाते हुये देखा गया था। इस पर शिप्रापथ थाना पुलिस टीम ने मोहसिन के घर दबिश दी तो वहां से गायब मिला। बाद में वह जहां काम करता था उस फैक्ट्री में पता लगाया तो वह वहां से भी गायब मिला।
इसी बीच मोहसिन के शिवदासपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर से बाहर भागने का पता चला। इस पर पुलिस ने उसे ट्रैक करके उसे धरदबोचा. पूछताछ में मोहसिन ने प्रेमिका उषा साहनी के इशारे पर रंजन की हत्या की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने उषा को भी गिरफ्तार कर लिया।











Click it and Unblock the Notifications