राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : अब इन भर्तियों में नहीं होगा इंटरव्यू, जानिए नए नियम

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला : अब इन भर्तियों में नहीं होगा इंटरव्यू, जानिए नए नियम

जयपुर, 27 मई। सरकारी भर्तियों के नियमों को लेकर राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान सरकार ने 44 सेवा नियमों में संशोधन करते हुए इंटरव्यू को पूरी तरह खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन सेवा नियमों से जुड़े पदों की भर्तियों में इंटरव्यू नहीं होंगे।

cm ashok Gehlot

इन सेवा नियमों के तहत आने वाले पदों के लिए आयोग/बोर्ड/नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा की जाने वाली भर्तियों में अब अभ्यर्थियों का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा भर्तियों में पारदर्शिता लाने और इंटरव्यू को लेकर अभ्यार्थियों की शंकाओं को दूर करने के लिए नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

बता दें कि 10 मई 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल बैठक में भर्तियों से साक्षात्कार का प्रावधान हटाने का अहम निर्णय लिया गया था।

निर्णय के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती) नियम 1999 में साक्षात्कार के प्रावधान वाले पदों एवं कुछ विशिष्ट सेवा नियमों में साक्षात्कार जारी रखा जाएगा तथा इनमें भी साक्षात्कार का भारांक (वेटेज), कुल अंकों का अधिकतम 10 प्रतिशत ही होगा।

ऐसे 4 सेवा नियमों में भी साक्षात्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया है, जिनमें कार्य प्रकृति के कारण संवाद कौशल की आवश्यकता होती है। इन सेवाओं के लिए होने वाली भर्तियों में साक्षात्कार होगा। राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के बाद इन नियमों में संशोधन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+