राजस्थान : सतीश पूनिया का बड़ा आरोप, 'सोनिया गांधी नहीं चाहती देश के किसानों का भला हो'

जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से 'किसान कल्याण संपर्क' अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पूनिया ने कृषि सुधार विधेयक पर संवाद किया। पूनिया के इस संवाद कार्यक्रम के चलते मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि सुधार विधायकों के प्रचार प्रसार हेतु अभियान को निश्चित किया।

Recommended Video

    Farmer Bill 2020: Rajasthan BJP प्रदेशाध्यक्ष ने Sonia Gandhi पर लगाया ये बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Big charge of Satish Poonia, Sonia Gandhi does not want the good of the farmers

    इसी क्रम में सतीश पूनिया ने मोदी सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से विस्तार से चर्चा की। 'किसान कल्याण संपर्क' अभियान के अंतर्गत संवाद के दौरान सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा, पूनिया ने कहा कि 55 सालों तक लूट और झूठ के आधार पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी, जो नीति, सिद्धांत और व्यवहारों से नकार दी गई हो और साढ़े तीन प्रदेशों में सिमट गई हो उस पार्टी पर भारत की जनता ने ही हल्ला बोल दिया है।

    पूनिया ने कहा कि जिस 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात कही गई वो अपनी कारगुजारियों से खुद मुक्त हो जाए। यकीनन देश का किसान भी ऐसा ही सोचता होगा। क्योंकि इतने वर्षों में इस देश में किसानों के प्रति जिन नितियों का निर्माण होना चाहिए था। किसानों को न्याय मिलना चाहिए था।

    पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण हेतु तीन विधेयक आए, जिसने किसानों की तस्वीर और तकदीर बदलने की प्रतिबद्धता जाहिर की। लेकिन अफसोस हुआ कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेसित राज्यों को कहा है कि वो इन विधेयकों का विरोध करें। इससे स्पष्ट होता है कि सोनिया गांधी नहीं चाहती हैं कि देश के किसानों का कल्याण हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+