Bhawna Jat : राजस्थान के काबरा गांव की बेटी टोक्यो ओलंपिक-2020 में लेंगी हिस्सा, गरीबी की वजह से बीच में छोड़ी पढ़ाई
राजसमंद। राजस्थान के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की भावना जाट ने जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाग लेने का कोटा हासिल करने वाली भावना जाट राजस्थान के राजसमंद जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रेलमगरा के पास स्थित गांव काबरा की रहने वाली है।

राजस्थान के गांव काबरा की रहने वाली है भावना
राजस्थान की होनहार बेटी और भारतीय एथलीट भावना पूनिया ने नेशनल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए टोक्यो ओलंपिक-2020 में जगह बनाई है। भावना ने यह रिकॉर्ड एक घंटे 29 मिनट 54 सैंकड में बीस किलोमीटर पैदल चलकर नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। राजस्थान के छोटे से गांव काबरा में पैदा हुई भावना जाट के भारतीय स्टार महिला एथलीट बनने और ओलंपिट के लिए क्वॉलिफाई करने का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है।

भावना जाट के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भावना जाट किसान परिवार से ताल्लुक रखती है। इनके दो बड़े भाई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। भावना जाट के परिवार की मुफलीसी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिता महज दो बीघा जमीन पर खेती करके परिवार पाल रहे हैं। खुद भावना जाट की पढ़ाई की राह में आर्थिक तंगी रोड़ा बनी। भावना जाट को कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी।

भावना जाट टिकट निरीक्षक के पद पर है कार्यरत
बता दें कि भावना का बचपन भले ही गरीबी में बीता, मगर भावना अपने बुलंद होसलों के दम पर कामयाब हुई है। वर्तमान में हावड़ा में टिकट निरीक्षक के पद पर नौकरी कर रही है। साथ ही बीते दस साल से ओलंपिक की तैयारी कर रही थी, जो वर्ष 2020 में होने जा रहे ओलंपिक से पूरी हो गई। भावना नेशनल लेवल पर सिल्वर मेडल जीत चुकी है।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी दी बधाई
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भावना जाट को टोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट पक्का करने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया कि भावना जाट बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता प्रकाश जाट की बहन हैं।
-
Jaishankar UAE visit: जंग के बीच जयशंकर का मास्टरस्ट्रोक! यूएई के राष्ट्रपति से मिले, भारतीय के लिए बड़ा ऐलान -
Indian Iron Dome: UP में बनेगा भारत का अपना आयरन डोम! मिसाइल-ड्रोन से करेगा रक्षा, कौन बनाएगा और कहां बनेगा? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति?












Click it and Unblock the Notifications