Bharat Jodo Yatra Rajasthan : 15 दिन में कवर करेंगे 7 जिले, जानिए राहुल गांधी की एंट्री व निकासी का पूरा Route

राजस्‍थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी कोटा व सवाई माधोपुर जिले में तीन मंदिरों के दर्शन करेंगे। सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में भी भारत जोड़ो यात्रा जाएगी।

Bharat Jodo Yatra Rajasthan : देश के दक्षिणी छोर कन्‍याकुमारी से सात सितम्‍बर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब राजस्‍थान में प्रवेश करने वाली है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश से यात्रा गुजर चुकी है। फिलहाल मध्‍य प्रदेश में है। चार दिसम्‍बर 2022 को राजस्‍थान में एंट्री होगी।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गांव चऊंली से राजस्‍थान में प्रवेश पाएगी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गांव चऊंली से राजस्‍थान में प्रवेश पाएगी

मध्‍य प्रदेश से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ जिले के गांव चऊंली से राजस्‍थान में प्रवेश पाएगी और 15 दिन में 7 जिलों से गुजरती हुई हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राजस्‍थान के कांग्रेस नेताओं में खासा उत्‍साह है। वैसे भी राजस्‍थान वो कांग्रेस शासन वाला इकलौता राज्‍य है, जहां से भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगी। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी 5 दिसम्‍बर से लेकर 18 दिसम्‍बर 2022 तक राजस्‍थान में रहेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में झालावाड़ से लेकर अलवर तक कुल 520 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा राजस्‍थान में 17 जगहों पर नुक्‍कड़ सभाएं प्रस्‍तावित हैं। अलवर के मालाखेड़ा में बड़ी जनसभा भी होगी।

 इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं राहुल गांधी

इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा मध्‍य प्रदेश के दौरान राहुल गांधी उज्‍जैन स्थित महाकाल के दरबार पहुंचे। महज सात दिन में दूसरी बार ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। महाकाल के दरबार में दंडवत राहुल गांधी की तस्‍वीर खूब वायरल हुई। अब भारत जोड़ो यात्रा राजस्‍थान में आने पर राहुल गांधी यहां के मंदिरों में भी जा सकते हैं। खबर है कि कोटा के दरा में गणेश मंदिर, आशापूर्णा सूर्यमुखी हनुमान मंदिर, सवाई माधोपुर में तेजाजी, रामदेवरा मंदिर में राहुल गांधी दर्शन कर सकते हैं।

 भारत जोड़ो यात्रा राजस्‍थान का मार्ग

भारत जोड़ो यात्रा राजस्‍थान का मार्ग

झालावाड़ में प्रवेश : मध्‍य प्रदेश की सीमा पर स्थित झालावाड़ जिले के गांव चऊंली से भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। यहां पर संजय डांगी के खेत में यात्रा रात्रि विश्राम। यात्रा झालावाड़ में 4 दिसम्‍बर से 6 दिसम्‍बर तक रहेगी। इस दौरान काली तलाई, सूरजपोल नाका (नुक्‍कड़ सभा) खेल संकुल रात्रि विश्राम होगा। हिरिया खेड़ी में नुक्‍कड़ सभा होगी। मोरू कलां खेल मैदान में रात्रि विश्राम।

कोटा-बूंदी : भारत जोड़ो यात्रा कोटा बूंदी जिले में 7 दिसम्‍बर से 10 दिसम्‍बर तक रहेगी। केवल नगर, नोरदन, बालापुरा चौराहा, भगत सिंह चौराह में नुक्‍कड़ सभा व जगपुरा, केशोरायपाटन गुड़ली, बाजडली रेलवे अंडरपास चव बोरिप में रात्रि विश्राम प्रस्‍तावित है।

सवाई माधोपुर : 11 व 12 दिसम्‍बर को भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर जिले से टोंक को छूते हुए गुजरेगी। दुब्‍बी व बगड़ी लालसोट में नुक्‍कड़ सभा व दहलोद और बीलोना में रात्रि विश्राम होगा।

दौसा : 13 दिसम्‍बर से 16 दिसम्‍बर के बीच दौसा के नयावास स्‍टैंड पर सभा होगी। मीणा हाईकोर्ट, भंडारेज कला, कोलोना कोर्ट पर रात्रि विश्राम होगा। गिरराज धरण, सिकंदरा व मुकुदपुरा में नुक्‍कड़ सभा होगी।

अलवर : 17 व 18 दिसम्‍बर को भारत जोड़ो यात्रा अलवर में रहेगी। यह राजस्‍थान में यात्रा का आखिरी पड़ाव है। मालाखेड़ा में नुक्‍कड़ सभा होगी। राधा स्‍वामी ग्राम महुआ व रामगढ़ के विजवा में रात्रि विश्राम और फिर यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+