Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राज्यसभा चुनाव 2022 में मतदान से पहले छह विधायकों ने दिखाए बागी तेवर, बढ़ी गहलोत सरकार की चिंता

जयपुर, 4 जून। राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को मतदान है। कांग्रेस-भाजपा विधायकों की जोड़-तोड़ में जुटी हैं। कांग्रेस ने अपने व समर्थक विधायकों की उदयपुर के होटल में बाड़ाबंदी की है। बसपा से कांग्रेस में शामिल विधायकों व कांग्रेस के बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव 2022 से पहले अशोक गहलोत सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

विधायकों ने दिखाए बागी तेवर

विधायकों ने दिखाए बागी तेवर

खबर है कि छह विधायकों ने सैनिक कल्याण ​राज्यमंत्री व उदयपुरवाटी विधायक राजेंद्र गुढ़ा के निवास पर बैठक कर बागी तेवर दिखाए हैं। इन बागी विधायकों को मनाने के लिए सीएम अशोक गहलोत के नजदीकी विधायक भी गुढ़ा के आवास पर पहुंचे, मगर बात नहीं बनी।

 सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

विधायकों ने बागी तेवर दिखाते हुए कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने उनसे जो वादे किए गए थे, वो पूरे नहीं हुए। कहा गया था कि कोई भी विधायक, विधायक नहीं रहेगा। सभी को पद मिलेंगे। आज नौकरशाही के हावी होने से जनता के काम तक नहीं हो रहे। राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा, खिलाड़ी बैरवा, गिर्राज मलिंगा, वाजिब अली और संदीप यादव ने सरकार पर हमला बोला। उनके साथ लाखन मीणा भी मौजूद थे।

 कई मुद्दों पर चर्चा की

कई मुद्दों पर चर्चा की

गुढ़ा के आवास पर इन विधायकों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। अपने खिलाफ दर्ज केस पर कहा कि सीएम के कहने पर सरेण्डर किया। मुझे न्याय नहीं मिला। जबकि मुख्यमंत्री ने मेरी जो फैक्चुअल रिपोर्ट मंगाई थी, उसमें पहले दिन नाम नहीं था। बात पार्टी की चली तो कहा कि अब कांग्रेस से जीवनभर की शादी तो नहीं की। जो हमेशा साथ देंगे। कोई मेरे साथ गद्दारी या नमक हरामी करेगा तो वो भगवान तो हैं नहीं, कई को गलत फहमी है। लेकिन जो करेगा वो भगवान करेगा।

 हम बिकेंगे नहीं, जनता ने हमें जिताया है

हम बिकेंगे नहीं, जनता ने हमें जिताया है

बसपा पर बोले कि मुझे नेता बसपा सुप्रीमो मायावती ने बनाया है। उस एहसान को नहीं भूल सकते। कांग्रेस में हिम्मत थी तो जिता लेते, बसपा के योगदान को आखिरी सांस तक याद रखेंगे। यह भी कहा कि उदयपुर बाड़ाबंदी में क्यों जाएं। पहले ही सरकार बचाने के लिए गए, उसका इनाम मिल चुका है। हम बिकेंगे नहीं, जनता ने हमें जिताया है। कोई गलत काम नहीं करेंगे।

 गुढ़ा ने लगाए आरोप

गुढ़ा ने लगाए आरोप

राजस्थान पुलिस पर बोले कि डीजीपी ने हमें गलत तरीके से फंसाया है। डीजीपी पर कई आरोप हैं। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री जांच क्यों नहीं करा रहे। सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर भी वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।

मैंने पार्टी से शादी नहीं की-मलिंगा

गिर्राज मलिंगा ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें सरकार बचाने की वफादारी की सजा झूठे मुकदमे में फंसाने के रूप में मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+