जयपुर में ऑटो चालक ने विदेशी महिला पर्यटक से की छेड़छाड़, गलती तरीके से छूने का वीडियो वायरल
jaipur foreign tourist viral video: जयपुर में विदेश पर्यटक से छेड़छाड़ करते ऑटो चालक का वीडियो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शेयर किया है।
jaipur Auto driver viral video: अपनी खूबसूरती के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर दुनियाभर में फेमस है। गुलाबी नगर जयपुर को देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी आते हैं।
जयपुर में विदेशी महिला पर्यटक से ऑटो चालक द्वारा छेड़छाड़ करने और उसे गलत तरीके से छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (वीडियो नीचे)

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने विदेशी महिला सैलानी के साथ जयपुर में ऑटो चालक की इस करतूत का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
स्वाति मालीवाल ने वीडियो राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि 'अभी यह वीडियो देखने को मिला जिसमें यह आदमी एक विदेशी पर्यटक को गलत तरीके से छूते हुए देखा जा सकता है। यह बेहद शर्मनाक है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। इन घटनाओं से देश का नाम हो रहा बदनाम।'
इधर, वीडियो जयपुर पुलिस तक पहुंचा तो जयपुर पुलिस नियंत्रण कक्ष ने वीडियो की जांच के लिए सिंधी कैंप पुलिस थाना इलाका में इसकी जांच करवाई और ऑटो चालक की पहचान के प्रयास किए।
खबर है कि यह वीडियो जयपुर के विधायकपुरी पुलिस स्टेशन इलाके का है। जयपुर पुलिस आरोपी ऑटो ड्राइवर की तलाश कर रही है, जो वीडियो में विदेशी महिला को छूता हुआ दिख रहा है।
फिलहाल विदेशी महिला पर्यटक और जयपुर के ऑटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है। वीडियो महिला पर्यटक के परिचित ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications