राजस्थान: पुलवामा शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना व माता-पिता पर हमले का आरोप

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के गोविन्दपुरा बासड़ी गांव में पुलवामा शहीद रोहिताश लांबा के वीरांगना और माता-पिता पर ​हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जयपुर के अमरसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने हमले से इनकार किया है।

attack on Pulwama martyr Rohitash Lambas wife and family in Rajasthan

रिपोर्ट्स के मुताबिक शहीद रोहिताश लांबा के भाई जीतेन्द्र की ओर से अमरसर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई है​ कि शुक्रवार शाम को वीरांगना मंजू देवी, मां घीसी देवी, पिता बाबूलाल सहित सभी परिजन घर पर बैठे थे। उसी दौरान वीरांगना के भाई गोपाल व पप्पू सिंह हरितवाल निवासी सिमारला जागीर रींगस 8-10 लोगों के साथ आए और वीरांगना व परिजनों पर हमला कर दिया। जिससे वीरांगना व शहीद की मां के चोट आई हैं।

इधर, घटना के दौरान वीरांगना मंजू देवी की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जिसे चौमूं के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर उपचार कराने की सलाह देकर भेज दिया गया। शहीद के भाई का अरोप है कि वीरांगना के भाई पिछले कई दिन से उनको परेशान कर रहे हैं। दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेश रोलन ने बताया कि वीरांगना के देवर जितेन्द्र ने अपने माता-पिता व वीरांगना पर चाकू से जान लेवा हमला करने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। वीरांगना व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच कुछ दिन से आपसी कलह होने की जानकारी मिली है। झगड़े की वजह से वीरांगना ने शुक्रवार को पीहर से अपने भाई को ससुराल में बुलाया था। हमला नहीं हुआ बल्कि दोनों पक्षों में कहासुनी हुई है। शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक नेहा अग्रवाल का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+