सोनिया गांधी के फैसले लेने में हिचकिचाहट का फायदा उठा रहे अशोक गहलोत, सलाहकारों ने दी सोनिया को यह सलाह
जयपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की फैसले लेने में हिचकिचाहट का सीधे तौर पर फायदा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उठा रहे हैं। कांग्रेस के पुराने दिग्गज नेता जिनमें अंबिका सोनी और मुकुल वासनिक शामिल है। सोनिया गांधी को राजस्थान का मामला ठंडा होने तक इंतजार करने की सलाह दी है। इसके बाद ही राजस्थान को लेकर कोई फैसला लिया जाए। इस बीच सोनिया गांधी कर्नाटक के लिए रवाना हो चुकी है। सोनिया 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में सांकेतिक रूप से शामिल होंगी। इसी दौरान सोनिया राहुल गांधी से बैठकर राजस्थान के मसले पर चर्चा करेंगी।


अशोक गहलोत कर रहे बयानों की बौछार
इधर राजस्थान में अशोक गहलोत ने एक बार फिर विद्रोह का झंडा उठाकर स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी सूरत में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। अशोक गहलोत के बयानों से स्पष्ट है कि वह नहीं चाहते कि सचिन पायलट को प्रदेश की कमान दी जाए। पार्टी के सूत्रों की माने तो सोनिया गांधी कर्नाटक से वापस आने के बाद राजस्थान के घटनाक्रमों में तेजी आने की उम्मीद है।

सोनिया गांधी कर रही है सलाहकारों से विचार-विमर्श
राजस्थान के मसले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लगातार अपने सलाहकारों से विचार-विमर्श कर रही है। अशोक गहलोत को हटाने की सूरत में सरकार गिराने की धमकी दिए जाने के बाद सोनिया गांधी राजस्थान को लेकर बहुत सतर्क और असुरक्षित महसूस कर रही है। सोनिया गांधी लगातार अपने सलाहकारों से इस बात की चर्चा कर रही है कि राजस्थान में बेहतर करने के लिए क्या किया जा सकता है।

राजस्थान के घटनाक्रम पर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का असर
राजस्थान की सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का असर साफ दिखाई दे रहा है सोनिया गांधी के सलाहकारों ने लगातार सलाह दे रहे हैं कि राजस्थान के मामले को थोड़ा शांत होने दीजिए इसके बाद ही कोई फैसला किया जाए तो बेहतर होगा सलाहकारों ने सोनिया को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का भी हवाला दिया है अशोक गहलोत के लिए लॉबिंग करने वालों में अंबिका सोनी और मुकुल वासनिक प्रमुख है यह दोनों नेता सोनिया गांधी के पास अशोक गहलोत की लोडिंग करने में जुटे हैं












Click it and Unblock the Notifications