अशोक गहलोत बोले जादूगर तो मैं हूँ आपने ममता बनर्जी पर ऐसा क्या जादू किया, जगदीप धनकड़ ने दिया ऐसा जवाब

जयपुर, 21 सितंबर। राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नेताओं ने आपस में चुटकी ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बातों ही बातों में धनकड़ के दिल की बात पूछ ली। गहलोत ने कहा कि जादूगर तो मैं हूँ। आपने ममता बनर्जी पर ऐसा क्या जादू किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में आपको समर्थन देने के लिए ममता बनर्जी और उनके विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इस पर सदन ठहाको से गूंज उठा। सीएम गहलोत ने कहा कि राजनीति में जो फैसले लिए जाते हैं। वह समझ में आते हैं। लेकिन राज्यपाल रहते हुए जिस तरह के रिश्ते जगदीप धनखड़ और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रहे। उसके बाद आपने आखिर ऐसा क्या जादू किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि हम तो एब्सेंट रहेंगे और आप चुनाव जीतो।

jagdeep dhankad

राज्यपाल रहते हुए जगदीप धनखड़ की भूमिका रही चर्चा में

समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को कहा कि आप 3 साल तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। इन 3 सालों में एक भी दिन ऐसा नहीं गया होगा। जब राज्यपाल की भूमिका में आपकी और मुख्यमंत्री की भूमिका में ममता बनर्जी की चर्चा नहीं हुई हो। आप प्यार मोहब्बत की बातें करते थे और कोई कमी नहीं रखते थे। सारी हदें पार करने के बावजूद भी उनके साथ आपके संबंध मधुर रहे। सीएम गहलोत ने हंसते हुए कहा कि आपने ऐसा कौन सा जादू किया। यह राज हमें भी बताइए।

jagdeep dhankad

उपराष्ट्रपति धनकड़ ने जताया सभी का आभार

राजस्थान विधानसभा में आयोजित अभिनंदन समारोह में जगदीप धनकर ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे तो अब राजनीति से परे हैं। इसलिए उन्हें नहीं पता कि राजनीतिक निर्णय कैसे लिए जाते हैं। धनकड़ ने कहा कि मेरे से ज्यादा अच्छा जवाब तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे दे सकते हैं कि राजनीतिक फैसले कैसे लिए जाते हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने समारोह में ममता बनर्जी का आभार जताते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी से साफ कहा था कि अब वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नहीं है। ममता बनर्जी अपने दिल पर हाथ रख कर बताएं कि क्या राज्यपाल रहते हुए। मैंने कभी कानून के दायरे से बाहर कोई काम किया है क्या। कभी मैंने कोई मर्यादा तोड़ी है। धनकड़ ने कहा कि मेरा जीवन खुली किताब है और गवर्नर के रूप में मैंने इसी तरह काम किया है। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

jagdeep dhankad

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+