राजस्थान कांग्रेस संकट के बीच सरकारी कर्मचारी को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया
राजस्थान कांग्रेस संकट के बीच सरकारी कर्मचारी को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ाया
जयपुर, 28 सितम्बर। राजस्थान कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच सरकर ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में चार प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगा।
केन्द्र सरकार घोषणा पहले करती है परन्तु इसका अमल काफी समय बाद होता है जबकि हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है। कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपये अतिरिक्त व्यय होगा।












Click it and Unblock the Notifications