Ashok Gehlot: राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत की तबीयत बिगड़ी, जानें कौनसी 2 बीमारियों की चपेट आ गए

Ashok Gehlot Health Update: राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत नासाज चल रही है। गहलोत कोरोना के साथ-साथ स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं।

सोशल मीडिया के जरिए खुद के खराब स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी शेयर करने के साथ ही गहलोत ने लोगों को मौसम बीमारियों से बचने की सलाह दी है।

Ashok Gehlot Health Update

पूर्व सीएम अशोक गहलोत की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर उनके समर्थकों में चिंता बढ़ गई। फिलहाल गहलोत डॉक्टर के निर्देश पर होम आइसोलेशन में चले गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 'पिछले कुछ दिन से बुखार होने के कारण डॉक्टर्स की सलाह पर जांच करवाईं, जिसमें कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस कारण अगले 7 दिन तक मुलाकात नहीं कर सकूंगा। इस बदलते मौसम में आप सब भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें'

बता दें कि तबीयत खराब होने की वजह से पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने आगामी सात दिनों के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। साथ ही लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने की हिदायत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+