राजस्थान में जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा जीव जंतु कल्याण दिवस का आयोजन, जीव रक्षा की दिलाई शपथ

राज्य सरकार की जीव रक्षा के संकल्प को साकार करने के लिए जीव जंतु कल्याण बोर्ड एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 14 जनवरी से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

राज्य सरकार की जीव रक्षा के संकल्प को साकार करने के लिए जीव जंतु कल्याण बोर्ड एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 14 जनवरी से 30 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के तहत जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा मानसरोवर के एक निजी विद्यालय में जीव जंतु कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के विशिष्ठ सहायक डॉ. लाल सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय में जीव जंतुओं के कल्याण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने जीव रक्षा से समन्धित पोस्टर एवं स्लोगन लिख कर जीवों के प्रति दया भाव को दर्शाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के द्वारा गौवंश के संरक्षण का सन्देश देते हुए एक नाटक का मंचन किया गया। वही स्कूली बच्चो ने जीवों को बचाने के​ लिए किए गए अपने प्रयासों एवं अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के विशिष्ठ सहायक डॉ. लाल सिंह ने कहा कि पशुओं के प्रति सदभाव एवं दया भाव रखने से न केवल पशु-मानव संघर्ष की स्थिति समाप्त होगी। बल्कि प्राकृतिक खाद्य श्रंखला भी संतुलित हो सकेगी। इससे प्राकृतिक हानि से भी बचा जा सकेगा। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों से जीव रक्षा के लिए सदैव प्रयासरत रहने की अपील की। जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल ने जीव रक्षा एवं जीव कल्याण के लिए अधिकारीयों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई। जीव जंतु कल्याण बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उप निदेशक डॉ.अजय वार्ष्णेय सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

jeev jantu kalyan divas

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+