BJP सांसद बाबा बालकनाथ ने थाने में सरेआम DSP को दी धमकी, बोले-मेरा नाम याद रखना,8 महीने बाद...

राजस्थान में अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी ने बहरोड़ डीवाईएसपी को धमकी देते हुए कहा कि सबसे बड़े गुंडे पुलिस की वर्दी में आप हो। सांसद बालकनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

mahant balaknath

Rajasthan में अलवर से भाजपा सांसद महंत बालकनाथ योगी रविवार को 4 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर बहरोड़ डीएसपी पर बरसते हुए अपना आपा खो बैठे। वायरल वीडियो मैं पुलिस कार्रवाई से सांसद बालक नाथ कितने नाराज दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने डीएसपी आनंद राव को वर्दी वाला गुंडा तक कह डाला। सांसद ने धमकाने के अंदाज में कहा कि मेरा नाम याद रखना। मैं तुम तीन लोगों को कभी नहीं भूलूंगा। एक यहां के विधायक, दूसरा पुराना एसएचओ और आज सबसे पहले आप मेरी लिस्ट में हो गए हो। सबसे बड़ा गुंडा पुलिस वालों की वर्दी में आप हो। आपके बच्चे भी यह तरस करेंगे कि तुम उनके बाप थे। मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सांसद बहरोड थाने पहुंचकर डीएसपी को धमकाते नजर आ रहे हैं।

लादेन पर हुई फायरिंग का है मामला

लादेन पर हुई फायरिंग का है मामला

पुलिस के मुताबिक 16 जनवरी को हिस्ट्रीशीटर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर फायरिंग हुई थी। पुलिस उसे जिला अस्पताल बहरोड मेडिकल चेकअप के लिए ले गई थी। फायरिंग में लादेन बच गया। लेकिन वहां इलाज कराने आई इमरती देवी और भूतेरी देवी के पैरों में गोली लग गई। मामले की जांच को लेकर पुलिस ने रविवार को सुबह 8 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता एडवोकेट राजाराम यादव, भाजपा कार्यकर्ता एडवोकेट हितेंद्र यादव, नूतन सैनी और निशांत यादव को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दावा किया है कि इनका कनेक्शन 6 जनवरी को जिला अस्पताल में हिस्ट्रीशीटर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन पर हुई फायरिंग की घटना से हो सकता है।

Recommended Video

    अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी भड़के डीएसपी पर
    आठ माह बाद आ रही है भाजपा

    आठ माह बाद आ रही है भाजपा

    सांसद बालकनाथ इतने पर ही नहीं थमे उन्होंने यहां तक कह दिया कि मेरा नाम याद रखना। 8 महीने की सरकार है। फिर भाजपा आ रही है। आपको यहां से जाने भी नहीं दूंगा। हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान किया है। महंत बालकनाथ का यह वीडियो वायरल होने के साथ ही सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सांसद पर निशाना साधा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि राजनेताओं या जनप्रतिनिधियों को ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए। जनता उनके आचरण का अनुसरण करती है। सरकारी अधिकारी कर्मचारी किसी पार्टी के नहीं है। उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए। मामले की जानकारी मिलने पर भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सांसद सहित अन्य नेताओं से बात कर मामला शांत करवाया।

    पुलिस ने निर्दोष लोगों को पकड़ा

    पुलिस ने निर्दोष लोगों को पकड़ा

    अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी का कहना है कि पुलिस से जब अपराधी पकड़े नहीं जाते तो निर्दोष लोगों को पकड़ कर ले आए। पुलिस के उच्चाधिकारियों के कहने पर धरना समाप्त किया है। यदि 5 दिन में कार्यवाही नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। वही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी शांतनु कुमार सिंह ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। पीड़ितों से बातचीत की है और प्रारंभिक जो जानकारी है। वह मुख्यालय को भेज दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+