एनआईए कोर्ट ने अजमेर ब्लास्ट केस में 3 लोगों को दोषी ठहराया, मुख्य आरोपी स्वामी असीमानंद बरी
अजमेर ब्लास्ट केस मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने तीन लोगों को दोषी ठहराया है। साथ ही एनआईए कोर्ट ने स्वामी असीमानंद को बरी कर दिया है।
जयपुर। अजमेर ब्लास्ट केस मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने तीन लोगों को दोषी ठहराया है। साथ ही एनआईए कोर्ट ने स्वामी असीमानंद को बरी कर दिया है। एनआईए ने इससे पहले अपने आरोप पत्र में स्वामी असीमानंद को इस हमले का मास्टर माइंड बताया था। कोर्ट ने देवेंद्र गुप्ता, सुनील जोशी और भावेश को दोषी ठहराया है। तीन दोषियों में से सुनील जोशी की पहले ही मौत हो चुकी है।

इस मामले में स्वामी असीमानंद, देवेंद्र गुप्ता, सुनील जोशी, भावेश, चंद्रशेखर लेवे, मुकेश वसानी, भारत मोहन रतेश्वर, लोकेश शर्मा और हर्षद सोलंकी पर मुकदमा दर्ज है। इन सभी आरोपियों पर धमाके की साजिश रचने, विस्फोटक रखने, हत्या और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने समेत कई आरोप लगाए गए थे।
आपको बताते चले कि 11 अक्टूबर 2007 को हुए बम विस्फोट धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 17 से अधिक लोग घायल हो गए थे। वर्ष 2011 में इस केस को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया था। उसके बाद एनआईए ने आरोप पत्र दाखिल करते हुए स्वामी असीमानंद को मास्टरमाइंड बताया था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications