राजस्थान मंत्रिमंडल फेरबदल के बाद मंत्रालयों का बंटवारा, जानिए किसे कौनसा विभाग मिल सकता है?

जयपुर, 22 नवंबर। राजस्थान में अशोक गहलोत की नई कैबिनेट बनाए जाने के बाद अब मंत्रालयों के बंटवारे पर सबकी नजर है। कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी मिलते ही ​मंत्रियों में विभाग आवंटित किए जाने की उम्मीद है। जिस तरह से राजस्थान मंत्रिमंडल फेरबदल में ​सोशल इंजीनियरिंग और जातीय व क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए 11 कैनिबेट 4 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। सियायी समीकरण साधा गया तो अधिकांश पुराने मंत्रियों के विभाग बदल जाएंगे।

सीएम के पास कौन विभाग रह सकते हैं?

सीएम के पास कौन विभाग रह सकते हैं?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास अभी नौ विभाग है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस बार भी सीएम गहलोत आयकर, एसीबीव वित्त विभाग खुद के पास रख सकते हैं।

 सचिन पायलट वाले विभाग किसको?

सचिन पायलट वाले विभाग किसको?

राजस्थान विधानसभा 2018 में जीत के बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार में सचिन पायलट उप मुख्यमंत्री बने थे। इनके पास सार्वजनिक निर्माण विभाग व ग्रामीण विकास थे। अब ग्रामीण विकास और पंचायती राज के लिए महेंद्रजीत मालवीय को दिए जाने की संभावना है। रमेश मीणा को पीडब्ल्यूडी दिया जा सकता है।

मंत्रियों को मिलने वाले संभावित विभाग

मंत्रियों को मिलने वाले संभावित विभाग

1- शांति धारीवाल को नगरीय विकास (यूडीएच) विभाग
2- बीडी कल्ला को शिक्षा विभाग
3- हेमाराम चौधरी को राजस्व मंत्री
4- महेश जोशी को स्वास्थ्य या गृह विभाग में से एक
5- महेंद्रजीत सिंह मालवीय को जनजातीय क्षेत्रीय विकास या ग्रामीण विकास विभाग
6- रामलाल जाट को डेयरी, पशुपालन विभाग
7- गोविंद मेघवाल को सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग
8 - ममता भूपेश को महिला बाल विकास की जगह उद्योग विभाग
9 - टीकाराम जूली के पास श्रम विभाग के साथ जनता से जुड़ा कोई और विभाग
10- परसादीलाल मीणा को सहकारिता विभाग

राजस्थान के नए कैबिनेट मंत्री

राजस्थान के नए कैबिनेट मंत्री

1. गोविंद राम (59)

संपत्ति-2.68 करोड़
विधायक - खाजूवाल, बीकानेर

2. रमेश मीणा (58)

संपत्ति-2.81 करोड़
विधायक- सपोटरा, करौली

3. रामलाल जाट (56)
संपत्ति-3.31 करोड़
विधायक - मांडल, भीलवाड़ा

4. हेमाराम चौधरी (73)
संपत्ति-2.55 करोड़
विधायक - गुढ़ामालानी, बाड़मेर

5. विश्वेंद्र सिंह (59)
संपत्ति-100.97 करोड़
विधायक - डीग कुम्हेर, भरतपुर

6. टीकाराम जूली (41)
संपत्ति-3.89 करोड़
विधायक - अलवर ग्रामीण

7. महेंद्र जीतसिंह मालवीय (61)
संपत्ति-3.58 करोड़
विधायक - बागीदौरा, बांसवाड़ा

8. भजनलाल जाटव (53)
संपत्ति-2.54 करोड़
विधायक - वैर, भरतपुर

9. ममता भूपेश (48)
संपत्ति-1.65 करोड़
विधायक - सिकराय, दौसा

10. शकुंतला रावत (55)
संपत्ति-8 लाख
विधायक - बानसूर, अलवर

11. महेश जोशी (67)
संपत्ति-3.27 करोड़
विधायक - हवामहल, जयपुर

राजस्थान के नए राज्यमंत्री

राजस्थान के नए राज्यमंत्री

1. राजेंद्र सिंह गुढ़ा (53) विधायक उदयपुरवाटी

संपत्ति-10 लाख

2. बृजेंद्र सिंह ओला (70) विधायक झुंझुनूं
संपत्ति-2.54 करोड़

3. जाहिदा खान (52)
संपत्ति-4.05 करोड़
विधायक - कामां, भरतपुर

4. मुरारी लाल मीणा (63)
संपत्ति-5.38 करोड़
​विधायक दौसा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+