राजस्थान के भिवाड़ी में खुलेगी एसीबी चौकी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी स्वीकृति
राजस्थान के भिवाड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की चौकी स्थापित होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला पुलिस अलवर में संचालित 2 एसीबी चौकियों में से 1 चौकी को भिवाड़ी में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
राजस्थान के भिवाड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की चौकी स्थापित होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला पुलिस अलवर में संचालित 2 एसीबी चौकियों में से 1 चौकी को भिवाड़ी में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। वर्तमान में अलवर जिले में एसीबी की 2 चौकियां संचालित हैं। भिवाड़ी में एक भी चौकी स्थापित नहीं है। भिवाड़ी के बड़े औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण राज्य एवं केन्द्र सरकार के कई विभागों के कार्यालय स्थित हैं। वर्तमान में भिवाड़ी की परिवेदनाओं पर अलवर चौकी ही कार्य कर रही है। गहलोत के इस फैसले से आमजन और शिकायतकर्ता को चौकी तक पहुंचने में सुविधा होगी।













Click it and Unblock the Notifications