पति ने टंकी पर चढ़कर की नौटंकी, उतरकर बोला-'बीवी मांगती है रुपए, समस्या बताने टंकी पर चढ़ा हूं'
जयपुर। राजधानी जयपुर के कोटपूतली इलाके में बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति पेयजट टंकी पर चढ़ गया। शराब के नशे में धुत होकर दो घंटे तक टंकी पर नौटंकी करता रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसने बताया कि वह बीवी की प्रताड़ना की वजह से यह कदम उठाया है।

पुलिस के अनुसार कोटपूतली में पीएचईडी की पानी की टंकी पर एक शराबी चढ़ गया। टंकी पर चढ़ कर वह जोर-जारे से बोलने लगा। इससे लोगों को ध्यान उसकी ओर गया। थोड़ी देर में वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने शराबी को काफी समझाया लेकिन वह टंकी से नहीं उतरा। टंकी की सीढ़ियां भी जर्जर होने के कारण सब टंकी पर चढ़ने से कतरा रहे थे।
आखिरकार एसएचओ जहीर अब्बास और एसआई राजेश कुमार टंकी पर चढ़े। दोनों ने शराबी को रस्सी से बांधा और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टंकी से उतारा। लोगों ने बताया कि शराबी नरेश (30) पुत्र नेतराम आर्य है। पुलिस शराबी को अस्पताल ले गई और उसका वहां मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि उसकी पत्नी व परिजन उससे पैसे मांगते हैं। पैसों के लिए प्रताड़ित करते हैं। इसी से परेशान होकर वह सबका ध्यान अपनी समस्या की ओर खींचने के लिए वह टंकी पर चढ़ गया।












Click it and Unblock the Notifications