राजस्थान विधानसभा चुनाव पर एक नजर, मतदान जारी

आज इस मतदान में 199 सीटों के लिए प्रदेश के 4 करोड़ 7 लाख से अधिक मतदाता 2086 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 4.7 करोड़ मतदाताओं में से 2.1 करोड़ पुरुष मतदाता है जबकि 2 करोड़ महिला मतदाता है। राज्य में कुल 1 लाख 3 हजार 171 सर्विस वोटर्स हैं जिनमें 71 हजार 822 पुरुष एवं 31 हजार 349 सर्विस महिला मतदाता हैं। इसमें से 17 लाख मतदाता पहली बार अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन के अनुसार चार करोड़ से अधिक मतदाता 47,200मतदान केंद्र बनाए गए है। शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रदेश में 1.2 लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिसमें केन्द्रीय एवं राज्य सुरक्षा बलों के 1 लाख 19 हजार से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है। सीआरपीएफ की 509 कंपनियां तैनात की गई हैं। पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाएं सील कर दी गई हैं। राज्य में 47,200 मतदान केन्द्रों में से 10,793 मतदान केन्द्रों को अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों के तौर पर चिह्नित किया गया है, जहां सुरक्षा की त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। राजस्थान चुनाव में मतदान के लिए 1,21,885 ईवीएम मशीनों का इस्तामल किया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव में 2096 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिसमें 1,920 पुरुण उम्मीदवार है, जबकि 166 महिला उम्मीदवार है। सबसे ज्यादा उम्मीदवार जयपुर के आदर्श नगर सीट से खड़े है। इस सीट पर 32 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। जबकि सबसे कम तीन उम्मीदवार सुजानगढ़ विधानसभा से हैं। आईए देखे किस पार्टी के कितने उम्मीदवार आज अपुनी किस्मत आजमा रहे है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 200 उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी- 200 उम्मीदवार
बहुजन समाज पार्टी- 195 उम्मीदवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- 16 उम्मीदवार
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- 23 उम्मीदवार
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (M)- 38 उम्मीदवार
निर्दलीय उम्मीदवार- 758 उम्मीदवार
गैर मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशी-666 उम्मीदवार












Click it and Unblock the Notifications