जयपुर में 9 साल के बच्चे पर 5 आवारा कुत्तों ने किया हमला, 40 जगह से नोंच खाया

जयपुर, 27 मई। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आवारा कुत्तो का आतंक है। इसकी एक बानगी मुहाना इलाके में राधा निकुंज कॉलोनी में उस वक्त देखने को मिली जब नौ साल के बच्चे पर पांच आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को 40 जगह से नोंच खाया है। 19 मई की यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

jaipur news

बता दें कि राधा निकुंज कॉलोनी निवासी जितेंद्र मिश्रा का नौ वर्षीय बेटा दक्ष 19 मई को घर के बाहर खेल रहा था। तभी कॉलोनी में मौजूद 5 आवारा कुत्तों ने अचानक दक्ष पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

आवारा कुत्तों से घिरा दक्ष बचाने के लिए शोर मचाने लगा। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो महिलाएं वहां रुकीं। उन्होंने दक्ष को खूंखार कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद गंभीर हालत में दक्ष को नजदीक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे भर्ती किया गया। गुरुवार को उसको अस्पताल से छुट्टी मिली।

मीडिया से बातचीत में जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। बेटे के साथ हुई घटना के वक्त वे दोनों ही घर पर नहीं थे। स्कूल से लौटने के बाद बेटा दक्ष घर के बाहर अकेला ही खेल रहा था।

आवारा खूंखार कुत्तों के बच्चे पर हमले से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घर से बाहर खेलने देने से डरे हुए हैं। आवारा कुत्तों को लेकर नगर निगम में भी शिकायत की गई और नगर निगम की गाड़ी भी कुत्तों को पकड़ने के लिए आई, लेकिन उस दौरान कुत्ते इधर-उधर भाग कर छुप गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+