जयपुर: 8वीं के छात्र की परीक्षा से पहले गला घोंटकर हत्या, अंतिम बार जीजा के साथ देखा गया
जयपुर। आठवीं के जिस छात्र नितिन सांखला की एक दिन से पूरा परिवार तलाश कर रहा था। उसका शनिवार को शव मिला है। किसी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव जयपुर के रामनगरिया पुलिस थाना इलाके के विज्ञान नगर में सुनसान जगह पर पड़ा मिला है।

पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात का शिकार हुआ मासूम नितिन सांखला आठवीं क्लास में पढ़ता था। शनिवार को उसका एग्जाम था। शु्क्रवार को उसका जीजा सोनू उसे अपने साथ में लेकर गया था। उसके बाद से वह लापता था। मृतक के पिता शंकर सांखला ने बताया कि घर वाले इस भरोसे में रह गए कि नितिन को सोनू लेकर गया है। एक दो घंटों में लेकर आ जाएगा, लेकिन शाम तक नीतिन वापस नहीं लौटने पर जयपुर के मालपुरा गेट पुलिस थाने में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शनिवार को उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने जीजा सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने उसने बताया कि वह बच्चे को रास्ते में छोड़कर चला गया था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ। उसे नहीं पता, लेकिन पुलिस सोनू की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। फिलहाल नितिन की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।












Click it and Unblock the Notifications