Rajasthan: शाम तक वैट कम नहीं हुआ तो कल से बेमियादी बंद रहेंगे राजस्‍थान के 7000 पेट्रोल पंप

petrol pumps strike Rajasthan: राजस्‍थान पेट्रोल पंपों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। शाम तक डीलर्स एसोसिएशन की मांगों को नहीं माना गया तो 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।

Petrol Pumps Strike Rajasthan: वैट कम करने समेत कई मांगों को लेकर राजस्‍थान पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन हड़ताल पर है। 13 सितंबर से प्रदेशभर के 6900 पेट्रोल पंप दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के चलते बंद हैं।

अगर सरकार शाम तक एसोसिएशन की मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 15 सितंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू हो जाएगी।

petrol pumps of Rajasthan

पेट्रोल पंपों की हड़ताल पर सीएम अशोक गहलोन ने कहा कि हमारा वित्‍तीय प्रबंधन कहता है कि कीमतें स्थिर रखी जाएं। केंद्र सरकार एक्‍साइज ड्यूटी घटाए ताकि राजस्‍थान में भी पेट्रोल के दाम कम कर सकें। बुधवार को कोटा दौरे पर आए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र सरकार जिम्‍मेदार है। पेट्रोल-डीजल पर अप्रत्‍याशित टैक्‍स देशभर में अत्‍यंत गंभीर विषय है।

केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी में राज्‍य सरकारों का हिस्‍सा खत्‍म कर स्‍पेशल एक्‍साइज ड्यूटी, एडिशनल एक्‍साइज ड्यूटी और सेस जैस तीन नए टैक्‍स लगाने का कार्य किया है, जिसमें राज्‍यों की हिस्‍सेदारी शून्‍य है। ऐसी स्थिति में राज्‍यों को भारी राजस्‍व घाटा हो रहा है। पेट्रोल पंप संचालकों को अनावश्‍यक हड़ताल से बचना चाहिए।

राजस्‍थान में सबसे महंगा पेट्रोल श्रीगंगानगर जिले में मिल रहा है। यहां के पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के आशुतोष गुप्‍ता ने बताया कि वैट पंजाब के बराबर होना चाहिए ताकि हमारे यहां भी पेट्रोल की कीमतें कम हो सके। 13 व 14 सितंबर को सुबह दस बजे से शाम छह बजे हड़ताल। वैट कम नहीं हुआ तो 15 सितंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

पेट्रोल-डीजल पर कहां कितना% वैट?

राज्‍य पेट्रोल डीजल
राजस्‍थान-31.04 19.30
हरियाणा-18.20 16.00
पंजाब- 13.77 9.92
दिल्‍ली-19.40 16.75
गुजरात- 13.70 14.90
यूपी- 19.36 17.08
मध्‍य प्रदेश-29 19

आशुतोष गुप्‍ता आरोप लगाते हैं कि राजस्‍थान में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए राज्‍य सरकार जिम्‍मेदार है, क्‍योंकि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के टैक्‍स को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है ताकि पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के भाव एक समान हो जबकि कांग्रेस शासित सरकार को जीएसटी मंजूर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+