राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2021 : शाम 5 बजे तक 54.07 % मतदान, PPE पहन वोट देने आए कोरोना मरीज

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की सुजागढ़, राजसमंद और सहाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शाम पांच बजे तक ​तीनों सीटों पर 54.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतिम वोटर टर्नआउट आने में अभी कुछ समय और लगेगा।

54.07 percent voting in Rajasthan Assembly by-election 2021

कोरोना महामारी के बीच हुए राजस्थान उपचुनाव में सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा गया। कोरोना पॉजीटिव मरीजों को वोट देने का मौका दिया। इसके लिए उन्हें आखिरी का एक घंटा मिला, जिसमें वे पीपीई किट पहनकर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकारी का इस्तेमाल किया। तीनों सीटों में सबसे अधिक 56.07 प्रतिशत मतदान राजसमंद में हुआ है जबकि सबसे कम 53.30 प्रतिशत वोट सहाड़ा में डाले गए हैं।

विधायकों के निधन से खाली हुईं सीटें

बता दें कि राजस्थान विधानसभा की सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ सीट पर विधायक की मौत की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं। सहाड़ा में कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी, सुजानगढ़ में मास्टर भंवरलाल राजसमंद में भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से सीट खाली हुई है।

तीन सीटों के लिए 27 उम्मीदवार

बता दें कि राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2021 की तीन सीटों के लिए कुल 27 प्रत्याशी मैदान में है। 1145 मतदान केन्द्रों पर सात लाख से ज्यादा मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। चूरू जिले की सुजानगढ़ सीट पर 9, राजसमंद सीट पर 10 और भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा सीट पर 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राजसंमद में 2,22,531, सुजानगढ़ में 2,75,940 व - सहाड़ा में 2,47,287 मतदाता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+