Sambhar Lake Rajasthan: राजस्थान की सांभर झील में 520 प्रवासी पक्षियों की मौत, 235 बीमार
Sambhar Lake Jaipur: राजस्थान की सांभर झील से बड़ी खबर है। सांभर झील में अज्ञात कारणों से 520 प्रवासियों से मौत हो गई। 235 पक्षी बीमार हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।
सांभर झील में अकाल मौत का ग्रास हुए ये वो पक्षी हैं, जो सात समंदर पार से आकर यहां हर साल डेरा डालते हैं। इतनी बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों की मौत हो जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मुख्य रूप से एवियन बोटुलिज़्म के कारण बीमार पक्षियों को बचाया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है।

नावां उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरि कहते हैं कि "2019 में सांभर झील में बहुत बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हुई थी। जिस दिन हमें इस बारे में पता चला, हमने सभी प्राकृतिक बीमारियों पर काम करना शुरू कर दिया। हम हर दिन उन पर कड़ी नज़र रखते हैं।
एक साथ 520 पक्षियों की मौत ने साल 2019 के मंजर की याद दिला दी। प्रशासन की टीमों ने पक्षियों को बचाया है। उन सभी का इलाज किया जा रहा है। पशु चिकित्सालय में भी एक टीम है। टीम लगातार वहां भी लगी हुई है। घायल पक्षियों को ले जाने के इस दौरान हमारे करीब एक-दो पक्षी जो गंभीर हालत में थे, उनकी प्राथमिक इलाज के दौरान मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications