Rajasthan: चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने बदले 6 एसपी व 5 जिला कलेक्टर, देखें IAS IPS की तबादला सूची
Rajasthan me IAS IPS ke Tabadale: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगने और भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले अशोक गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गहलोत सरकार ने रविवार को राजस्थान कैडर के 20 आईएएस व 20 आईपीएस के तबादले किए हैं।
राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के इन तबादलों से छह जिलों के पुलिस अधीक्षक और पांच जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। इसमें नवपदोन्नत 8 आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

आदेश के अनुसार अजमेर स्थित होटल में मारपीट के आरोपी रहे आईएएस गिरधर व IPS सुशील कुमार को पोस्टिंग दे दी गई। मारपीट केस में निलंबन से बहाली के बाद ये दोनों अफसर APO चल रहे थे। तीन IAS को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
राजस्थान में आईएएस के तबादले
आईएएस अधिकारी व नया पद
- डॉ. आरूषि अजेय मलिक-संभागीय आयुक्त-जयपुर
- कृष्ण कुणाल- सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग
- संदेश नायक- प्रबंध निदेशक,राजफैड
- खजान सिंह-सदस्य, राजस्थान कर बोर्ड
- कन्हैया लाल स्वामी-आयुक्त कृषि एवं पंचायती राज (कृषि)
- मनीषा अरोड़ा-आयुक्त, परिवहन विभाग
- चिनमयी गोपाल-प्रबंध निदेशक, रूडा
- पीयूष सांभरिया-महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक

- वासुदेव पालावत- आयुक्त, उदयपुर नगर निगम
- डॉ. खुशाल यादव- संयुक्त सचिव, ऊर्जा
- डॉ. मंजू-अतिरिक्त आयुक्त, आबकारी विभाग
- मोहम्मद जुनैद पीपी- अतिरिक्त आयुक्त द्वितीय, ईजीएस
- सलोनी खेमका-अतिरिक्त आयुक्त, उद्योग संवर्धन ब्यूरो
- ऋषभ मंडल-अतिरिक्त आयुक्त, वाणिज्यिक कर विभाग
- गिरधर-संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग

ये आईएएस बने जिला कलेक्टर
- विश्वमोहन शर्मा-जिला कलेक्टर केकड़ी
- गौरव अग्रवाल-जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़
- हनुमान मल ढाका, जिला कलेक्टर खैरथल
- बचनेश कुमार अग्रवाल, जिला कलेक्टर झुंझुनूं
- डॉ. ओमप्रकाश बैरवा-जिला कलेक्टर, टोंक
इन आईएएस को मिला अतिरिक्त चार्ज
- पूनम -संस्कृत शिक्षा सचिव को बाल अधिकारिता सचिव
- रश्मि गुप्ता- महिला अधिकारिता आयुक्त, टीएडी आयुक्त ताराचंद मीणा-खान एवं भूविज्ञान विभाग निदेशक
राजस्थान इन आईपीएस के तबादले
- प्रीति चंद्रा, डीआईजी, आरएसी जयपुर
- ओमप्रकाश, डीआईजी, एसडीआरएफ
- देवेन्द्र विश्नोई, एसपी झुंझुनूं
- श्याम सिंह एसपी, भीलवाड़ा
- मनीष त्रिपाठी एसपी, केकड़ी
- कृष्णचंद्र एसपी, शाहपुरा
- राजेश कुमार यादव, एसपी, गंगापुर सिटी
- नरेन्द्र मीणा, एसपी, दूदू
- लक्ष्मण दास, साइबर क्राइम पुलिस मुख्यालय
- हनुमान प्रसाद मीणा, डीसीपी यातायात जोधपुर
- राजेश कुमार कांवट, डीसीपी क्राइम जयपुर
- रमेश मौर्य, डीसीपी मुख्यालय जोधपुर
- राजकुमार गुप्ता, सुरक्षा
- आलोक श्रीवास्तव, एसओजी जयपुर
- पूजा अवाना, जीआरपी अजमेर
- आदर्श सिद्धू, आरएसी नई दिल्ली
- राजेन्द्र कुमार मीणा, डीसीपी क्राइम जोधपुर
- सुशील कुमार, आरएसी पांचवीं बटालियन, जयपुर
- सुजीत शंकर, सहायक पुलिस अधीक्षक चौमूं
- नारायण टोगस, डीसीपी जयपुर मेट्रो












Click it and Unblock the Notifications