Sanskrit University Rajasthan: जयपुर में 311 मुस्लिम छात्र पढ़ेंगे संस्कृत, दुनियाभर से आए आवेदन
जयपुर स्थित जगद्गुरु राानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए दुनियाभर से 55 हजार से आवेदन आए हैं। इनमें 311 मुस्लिम हैं।
Muslim Student of Sanskrit University Jaipur: सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के बीच वेदों व पुराणों की भाषा संस्कृत को पढ़ने-लिखने वालों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है। इसकी एक बानगी राजस्थान के जयपुर स्थित जगद्गुरु राानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय में देखने को मिल रहा है। इस बार यहां पर 311 मुस्लिम छात्र भी दाखिला ले रहे हैं।
सुखद बात तो ये है कि जयपुर में आकर संस्कृत पढ़ने वालों में भारत ही नहीं बल्कि विदेशी स्टूडेंट भी शामिल हैं। ईरान, बांग्लादेश व नेपाल जैसे देशों से बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। 16 सितंबर तक कुल 56 हजार 712 आवेदन आ चुके हैं।

राजस्थान पत्रिका में छपी एक खबर के अनुसार जगद्गुरु राानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने चालू शिक्षा सत्र से 'वैश्विक संस्कृत सेवा' परियोजना के तहत निशुल्क संस्कृत शिक्षण योजना शुरू की है। दुनिया के किसी भी देश, जाति-धर्म व संप्रदाय का छात्र प्रवेश ले सकता है।
चार से 15 साल तक के बच्चों को विशेष रूप से तैयार 'शिशु संस्कृत' पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया गया है। अंतिम तिथि 30 सितंबर है। जगद्गुरु राानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में राजस्थान के अलावा जम्मू कश्मीर, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, यूपी, गुजरात से मुस्लिम अभ्यर्थियों के आवेदन आए हैं।
बता दें कि राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में आवेदन करने वाले 311 आवेदकों में 181 पुरुष और 130 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। यहां पर संस्कृत के कुल 18 कोर्स उपलब्ध हैं। बांग्लादेश की सुरैया इस्लाम रिया ने भारतीय दर्शन व संस्कृत बोलना सीखने के लिए प्रवेश लिया है। जबकि बांग्लादेश के ही मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने संस्कृत व्याकरण कोर्स में आवेदन किया है।
मीडिया से बातचीत में असिस्टेंट प्रोफेसर, परियोजना समन्वयक डॉ. संदीप जोशी कहते हैं कि परियोजना को देश-विदेश से अच्छा रेस्पॉंस मिला है। सरकार अगर पांच करोड़ रुपए का अनुदान दें तो संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए अनवरत चलाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications