जयपुर एयरपोर्ट पर 90 लाख के सोने की तस्करी में पकड़ी गईं 3 महिलाएं, कंधों पर पहनकर लाईं जेवर

जयपुर, 11 जुलाई। कस्टम विभाग की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर फिर बड़ी कार्रवाई की। सोने की तस्करी के आरोप में तीन विदेशी महिलाओं को पकड़ा गया है। इनके पास से 90 लाख का सोना बरामद किया गया है। सोना बैंकॉक से एयर एशिया फ्लाइट नंबर 131 के जरिए जयपुर लाया गया था।

jaipur news

सहायक कस्टम आयुक्त भारत भूषण अटल के नेतृत्व में बीती रात कार्रवाई की गई है। रविवार रात को एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारी यात्रियों के सामान की स्कैनिंग कर रहे थे तब तीनों महिलाओं ने तस्करी को सोने को पार करने की चाल चली। पहली महिला अपने साथी को अपना बैग देकर स्कैनिंग करवाकर बाहर आ गई। जब दूसरी महिला की स्कैनिंग की बारी आई तो पहली महिला ने तीनों बैग बिना स्कैनिंग करवाए अपने पास ले लिये और दूसरे रास्ते से निकल गई।

कस्टम विभाग के दूसरी टीम महिलाओं के पूरे कारनामे पर नजर रख रही थी। सामान की चेकिंग के दौरान संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई तो तीनों संतोष पूर्वक जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद उनके सामान की गहनता से जांच की गई, जिसमें 1.729 ग्राम सोना बरामद हुआ।

jaipur news

कस्टम अधिकारियों ने तीनों महिलाओं के पासपोर्ट जब्त कर इनकी विदेश यात्राओं के साथ साथ देश में की गई यात्राओं की डिटेल निकाली है। विभाग की ओर से पूछताछ करने के बाद तीनों आरोपी महिलाओं को अदालत में पेश किया जाएगा। तीनों युवा महिलाओं ने लड़कों की वेशभूषा पहन रखी थी। ये महिलायें सोने की वजनदार चेन और कड़ों को गर्दन में पहनने के बजाय कंधों पर पहनकर लाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+