256 टायरों वाला ट्रेलर, 50 दिन में तय करेगा 1190 किमी का सफर, देखें वीडियो
जयपुर। 256 टायर। 28 ड्राइवर व कर्मचारी एक दिन में अधिकतम 25 किमी का सफर। कुल 1190 किमी की यात्रा। यह कहानी उसे विशाल ट्रेलर है कि जो गुजरात से यूपी जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद से शुरू हुआ इस ट्रेलर का सफर यूपी के इटावा में खत्म होगा। इस विशालकाय ट्रेलर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

दस दिन बाद इटावा पहुंचेगा
ट्रेलर के सुपरवाइजर तथा क्रेन एक्सपर्ट बलबीर सिंह ने बताया कि 5 नवंबर 2020 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित सनाना जीआईडीसी से पावर प्लांट स्टार्टर को इटावा के लिए लेकर रवाना हुए थे। कुल करीब 1190 किलोमीटर दूरी के लिए जयपुर जिले के चंदवाजी तक पहुंचने में 40 दिन लग गए और इटावा यूपी पहुंचने में अभी 10 दिन और लगेंगे।

तीन ट्रेलर को जोड़कर एक बनाया
उन्होंने बताया कि 3 ट्रेलर जोड़कर एक ट्रेलर बनाया गया है। उसके 256 टायर लगे हुए हैं। इस दौरान उनके साथ तीन ऑपरेटर, 5 ड्राइवर, तीन सुपरवाइजर, तीन क्रेन एक्सपर्ट तथा करीब चौदह मजदूर हेल्पर भी चलते हैं। सभी ड्राइवर तथा मजदूरों का खाना भी साथ चल रहे दूसरे वाहन में ही बनाया जाता है। एक दिन में 20 से 25 किलोमीटर तक का सफर तय किया जाता है।

अजमेर बाईपास पुलिया के नीचे अटका ट्रेलर
जयपुर के चंदवाजी कस्बे से गुजर रहे अजमेर बाईपास एक्सप्रेस हाईवे की टीएसी पुलिया के नीचे ऊंचाई अधिक होने से भारी भरकम ट्रेलर अटक गया। यहां करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला गया। इस दौरान जयपुर दिल्ली हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। हाईवे पर पुलिया तथा ट्रैफिक के बाहर को देखते हुए चंदवाजी, अचरोल व आमेर से होते हुए आगरा रोड से होकर इटावा तक का सफर तय किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications