वृद्ध के पेट से निकले पथरी के 2215 टुकड़े, 40 मिनट तक चले ऑपरेशन में डॉक्टर भी रह गए दंग
जयपुर। हरियाणा के कैथल में मेडिकल साइंस का अजीब मामला सामने आया है। यहां पर 80 साल के बुजुर्ग के पेट से 40 मिनट के ऑपरेशन के दौरान पथरी के 2215 टुकड़े निकाले गए हैं।

अस्पताल के संचालक डॉ. देवेंद्र पंवार की देखरेख में दूरबीन से ऑपरेशन किया गया। करीब 40 मिनट चले ऑपरेशन के दौरान श्रीचंद के पेट से पथरी के 2215 टुकड़े निकले, जिन्हें गिनने में ही 70 मिनट लग गए। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पथरी के टुकड़े निकलते देख डॉक्टर भी हैरान रह गए।












Click it and Unblock the Notifications