22 साल का MCA स्टूडेंट बन गया ऑनलाइन ठग, I-PHONE ऑर्डर करके शॉपिंग कंपनी को लगाया चूना
जयपुर, 8 जनवरी। राजस्थान की राजधानी जयपुर में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है, जो ऑनलाइन डिलीवरी से मिलीभगत कर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट दो साल से चूना लगा रहा था। आरोपी अशोक मीणा 22 साल का है। राजस्थान विश्वविद्यालय से एमसीए की पढ़ाई कर रहा है। मूलरूप से जयपुर जिले के बस्सी का रहने वाला है। इसके साथी डिलीवरी बॉय अमृत पुरी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय फहीमुद्दीन को भी अरेस्ट किया गया है।

अशोक ने डिलीवरी बॉय को अपना प्लान बताया। इसके बाद अशोक अलग-अलग नंबर और एड्रेस से महंगे आईफोन ऑर्डर कर उनका ऑनलाइन पेमेंट करता। डिलीवरी होने पर उसमें से आरोपी फोन निकाल लेता और उसकी जगह पुरानी या टूटी चीजें डाल देता।
डिलीवरी बॉय यह कहकर पार्सल को लौटा देता था कि कस्टमर ने इसे रिजेक्ट कर दिया और उसे हब में जमा करा देता था। इसके बदले कंपनी पेमेंट खाते में दोबारा जमा करवा देती। जब हब में उसकी जांच होती तो फोन मिलता ही नहीं।
इस पर दो साल पहले फ्लिपकार्ट कंपनी जयपुर के हब इंचार्ज ने साइबर क्राइम थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि एक व्यक्ति की ओर से अलग-अलग नाम और एड्रेस पर महंगे आईफोन ऑर्डर किए जा रहे हैं। इन सभी का पेमेंट भी ऑनलाइन कर रहा है, लेकिन डिलीवरी बॉय से मिलीभगत कर आईफोन की जगह टूटी या पुरानी चीजें डाल ऑर्डर कैंसिल कर रहा है।

साइबर थाना इंचार्ज सतीश चंद्र ने बताया कि गिरफ्तार मास्टर माइंड अशोक मीणा से पुलिस ने जब पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। बाइक रेस का शौकीन है। आरोपी के पास खुद की लाखों की BMW बाइक भी है, जिसे फाइनेंस पर लिया था।
पुलिस आरोपी के बैंक खातों की डिटेल लेकर इसकी जांच कर रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मौज-शौक ने उसे ठग बना दिया। दो साल में 1 लाख के 5 आईफोन मंगवा चुका था। इन फोन को वो बाजार में बेच भी देता।












Click it and Unblock the Notifications