SMS Hospital Jaipur: जयपुर के SMS अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 18 लोगों की चली गई आंखों की रोशनी
Eyes Opration in SMS Hospital Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन करवाने वाले 18 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई।
Eyes Opration in SMS Hospital Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन करवाने वाले 18 मरीजों की कथित रूप से आंखों की रोशनी चली गई।
मरीजों की एक-एक आंख की रोशनी चले जाने से एसएमएस अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एक आंख की रोशनी खो देने वाले मरीजों के इलाज के लिए ट्रीटमेंट कमेटी बनाई गई है। साथ ही पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया कि तीन दिनों में 70 से ज़्यादा मरीजों के नेत्र ऑपरेशन किए गए थे, जिसमें से 18 मरीज़ों की आंख में इंफेक्शन था।
एक मरीज़ बाहर से भी ऑपरेशन करवा कर सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती हुआ था। जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। 18 मरीज़ों में बैक्टीरियल संक्रमण था। उनमें से एक-दो मरीज़ों की रोशनी वापस भी आई है।
डॉ. अचल शर्मा का कहना है कि कुछ हफ्ते रुक कर ऑब्जर्व करके देखा जा रहा है कि आंखों की रोशनी वापस आएगी। इसके लिए ट्रीटमेंट कमिटी बनाई गई है और जांच के लिए भी कमिटी बनाई गई है। जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
जयपुर: सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में ऑपरेशन के बाद कथित तौर पर 18 लोगों की एक आंखों की रोशनी चली गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2023
एक मरीज़ ने कहा, "23 जून को मेरा ऑपरेशन हुआ, 5 जुलाई तक आंखों की रोशनी थी, सब दिख रहा था लेकिन 6-7 तारीख से आंखों की रोशनी चली गई। जिसके बाद फिर से ऑपरेशन हुआ लेकिन आंखों की… pic.twitter.com/OtcdwHQDAO
मीडिया से बातचीत में एक मरीज़ ने कहा कि 23 जून को मेरा ऑपरेशन हुआ। 5 जुलाई तक आंखों की रोशनी थी। सब दिख रहा था लेकिन 6-7 तारीख से आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद फिर से ऑपरेशन हुआ, लेकिन आंखों की रोशनी वापस नहीं आई है। डॉक्टर इंफेक्शन बता रहे हैं। इंफेक्शन को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications