राजस्‍थान में 16 RAS अफसरों को IAS में पदोन्‍नति, अतिरिक्त कमिश्नर राजेंद्र वर्मा के तबादले की उठ रही थी मांग

राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्‍नत किया है। इन्‍हें 2022 बैच मिलेगा।

राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 16 अफसरों के लिए खुशखबरी है। इन अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्‍नत किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक और ट्रेनिंग विभाग ने पदोन्‍नति की अध‍िसूचना जारी कर दी है।

प्रमोट होने वाले आरएएस अफसरों में 9 तो 1996 बैच और सात 1997 बैच के हैं। अब इनको बतौर आईएएस नया बैच 2022 मिलेगा। सभी 16 अफसरों कुछ अफसर पिछले दिनों अगल अलग वजहों से सुखिर्यों में भी रहे।

rajasthan secretariat

बता दें कि आरएएस अफसर राजेंद्र वर्मा से जयपुर हेरिटेज नगर निगम के मेयर व पार्षद नाराज चल रह थे। राजस्‍थान सरकार में मंत्री महेश जोशी ने 10 दिन में इनको नगर निगम अतिरिक्त कमिश्नर पद से हटवाने की बात कही थी। अब आईएएस बनने पर दूसरी जगह पोस्टिंग मिलेगी।

इसी तरह से राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत जॉइंट सैक्रेट्री हनुमान मल ढाका और स्वास्थ्य मंत्री परसादीलाल मीणा के स्पेशल असिस्टेंट बचनेश अग्रवाल भी आईएएस बने हैं। दोनों ही 1997 बैच के आरएएस असफर थे।

ये पहले आरएएस अब आईएएस

  1. प्रियंका गोस्वामी
  2. जगजीत सिंह मोंगा
  3. रामनिवास मेहता
  4. डॉ. अरूण गर्ग
  5. राजेंद्र कुमार वर्मा
  6. अल्पा चौधरी
  7. संचिता बिश्नोई
  8. हर्ष सावनसूखा
  9. आशुतोष गुप्ता
  10. बाबूलाल गोयल
  11. बालमुकुंद असावा
  12. नारायण सिंह
  13. किशोर कुमार
  14. हनुमानमल ढाका
  15. बचनेश कुमार अग्रवाल
  16. वासुदेव मालावत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+