10वीं पास युवक 220 एटीएम से निकाल ले गए 1 करोड़ 63 91 रुपए, अपनाया यह तरीका
जयपुर, 1 जून। राजस्थान की राजधानी जयपुर मे विधायकपुरी पुलिस ने ऐसे चार युवकों को पकड़ा है, जो महज दसवीं पास हैं और विभिन्न जगहों पर 220 एटीएम में वारदात कर डाली। ये एटीएम से छेड़छाड़ कर 1623 ट्रांजेक्शन करने के साथ ही बैंक खातों से 1 करोड़ 63 लाख रुपए निकाल लिए।

जयपुर पुलिस के अनुसार एक कंपनी केके बिजनेस हेड मयंक शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी कंपनी राजस्थान समेत कई जगहों पर एटीएम बूथ का संचालन करती है। जयपुर में काफी समय से अलग-अलग एटीएम कार्डों से मशीनों में छेड़छाड़ कर रुपए निकाले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने मामले की जांच कर रॉबिन, तालीम, शौकीन व अजहर खान को पकड़ा।
चारों ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे ATM में पहुंच जाते हैं। ATM कार्ड लगाकर रुपए निकालने का प्रोसेस करते। एटीएम मशीन से जैसे ही रुपए बाहर निकलते। तभी वे मशीन का तार खींच कर बाहर निकाल देते। इससे मशीन का प्रोसेस कुछ समय के लिए बंद हो जाता है। ये मशीन से रुपए ले लेते हैं। तार बाहर निकालने पर रुपए निकलने की इंट्री नहीं हो पाती है।
इसके बाद कस्टमर केयर पर शिकायत कर देते कि उनके बैक खाते से रुपए कट गए हैं। बैंक रिकॉर्ड चेक करता फिर रुपए नहीं निकलने पर उनके बैंक खाते में रुपए वापस जमा करा देता था। पुलिस ने बताया कि ठगी को अंजाम देने के लिए युवकों ने 10 ऑनलाइन खाते भी खुलवाए थे। यह भी जानकारी मिली है कि गांव में एटीएम में पावरकट होने के दौरान इन्होंने यह ठगी सीख ली।
पुलिस के अनुसार गिरोह के जिन चार युवकों को पकड़ा है। उनमें दो युवक बीएड पास और दो दसवीं पास हैं। वहीं, इनके खिलाफ 3 दर्जन से अधिक मामले भी दर्ज हैं। गिरोह के दो मास्टरमाइंड मुकीम और दाऊ हैं। इन दोनों की तलाश जारी है। ठगी से जुड़े अन्य तरीके और वारदातों का पता लग सके।












Click it and Unblock the Notifications