राजस्थान में 102 आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को नए साल पर मिला प्रमोशन, यहां देखें पूरी सूची
जयपुर, 1 जनवरी। राजस्थान में 103 अफसरों को नए साल 2022 के 'तोहफे' में प्रमोशन मिला है। साल 2021 के आखिरी दिन 31 दिसम्बर की देर रात पदोन्नति सूचियां जारी की गई हैं। प्रमोशन पाने वालों में 43 आईएएस, 45 आईपीएस और 15 आईएफएस शामिल हैं। सरकार ने रात 1:30 बजे एक आदेश जारी कर 46 आईएएस, 37 आईपीएस और 9 आईएफएस की तबादला सूची जारी कर दी।

वहीं, जयपुर में आरएसएलडीसी में भ्रष्टाचार के मामले में घिरे हुए आईएएस नीरज के पवन को प्रमोशन देकर बीकानेर का संभागीय आयुक्त लगाया है। घूसखोरी के एक मुकदमे में नामजद आईएएस प्रदीप के. गवांडे को भी पदोन्नति दी गई है।
सात IPS बने आईजी
राज्य में छह आईपीएस डीआईजी से प्रमोशन होकर आईजी बने है। इनमें गौरव श्रीवास्तव को आईजी कार्मिक, पुलिस स्टॉफ ऑफिसर (डीजीपी ऑफिस), शरत कविराज को आईजी एससीआरबी जयपुर, एस. परिमाला को आईजी (कार्मिक) पुलिस मुख्यालय, किशन सहाय मीणा को आईजी आरएसी जयपुर, राजेंद्र सिंह चौधरी को आईजी क्राइम ब्रांच, जयनारायण शेर को आईजी विजीलेंस और संदीप सिंह चौहान को आईजी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान लगाया है। इसके अलावा आईजी रूपिंदर संधू को आईजी अजमेर रेंज, उमेश चंद्र दत्ता को इंटेलीजेंस प्रथम की पोस्ट पर लगाया है।
संधू को अजमेर रेंज में IG
आईपीएस रूपिंदर संधू को अजमेर रेंज में आईजी लगाया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी साउथ के पद पर आईपीएस मृदुल कच्छावा को लगाया गया है। वर्तमान में डीसीपी साउथ हरेंद्र महावर को प्रमोशन के बाद डीआईजी, जयपुर विकास प्राधिकरण लगाया है। इसी तरह, जयपुर में आईपीएस वंदिता राणा को प्रमोशन के बाद पहली बार डीसीपी (क्राइम) की अहम पोस्ट सौंपी गई है।
चार आईपीएस बने ADG
प्रदेश के चार आईपीएस अफसरों को पदोन्नति देकर एडीजी बनाया है। इनमें विशाल बंसल को एडीजी कम्यूनिटी पुलिसिंग, वीके सिंह को एडीजी ट्रैफिक, डॉ. हवासिंह घुमरिया को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एस. सेंगाथिर को एडीजी सिक्योरिटी के पद पर लगाया है।
10 एसपी बने डीआईजी
प्रदेश में 10 आईपीएस पदोन्नत होकर डीआईजी बने है। इनमें प्रीती चंद्रा को डीआईजी सीआईडी सीबी, हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी जेडीए, राहुल कोटोकी को डीआईजी सीआईडी सीबी, डॉ. विकास पाठक को डीआईजी सिविल राइट्स एंड ह्यूमन ट्रैफिकिंग, ओमप्रकाश (सैकंड) को डीआईजी आर्म्ड बटालियन, समीर कुमार सिंह को डीआईजी एसीबी अजमेर, तेजराज सिंह खरोडिया को डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर, राजेश सिंह को डीआईजी एसओजी, जगदीश चंद्र शर्मा को डीआईजी सिक्यूरिटी, राजेंद्र प्रसाद गोयल को डीआईजी एसीबी उदयपुर, कालूराम रावत को डीआईजी एसीबी जयपुर लगाया है।
पांच जिलों के SP बदले
आईपीएस सुनील कुमार विश्नेाई को एसपी सवाईमाधोपुर, शिवराज मीणा को एसपी धौलपुर, केशर सिंह शेखावत को एसपी कोटा, मृदुल कछावा को डीसीपी साउथ जयपुर कमिश्नरेट, शैलेंद्र सिंह इंदोलिया को एसपी करौली लगाया है। इसके अलावा मामन सिंह यादव को एसपी जयपुर मेट्रो, भंवर सिंह नाथावत को एसपी सीआईडी सीबी, पूजा अवाना को जीआरपी अजमेर, वंदिता राणा को डीसीपी क्राइम जयपुर कमिश्नरेट लगाया है। वहीं, प्रोबेशनर आईपीएस विकास सांगवान को एडिशनल एसपी अजमेर, ज्येष्ठा मैत्रेयी को एडिशनल एसपी भीलवाड़ा, अमित कुमार को एडीशनल एसपी बीकानेर, कुंदन कंवरिया को एडिशनल एसपी उदयपुर लगाया है।
46 आईएएस के तबादले
राज्य सरकार ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव और वर्ष 1992 बैच के आईएएस अभय कुमार को प्रमोशन देकर अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), वैभव गालरिया को प्रमुख सचिव (चिकित्सा शिक्षा), टी. रविकांत को प्रमुख सचिव (वित्त) राजस्व, सुबीर कुमार को प्रमुख सचिव राज्यपाल, नीरज के. पवन को संभागीय आयुक्त बीकानेर, वीना प्रधान को प्रबंध निदेशक (राजसीको), भंवर लाल मेहरा को आयुक्त अजमेर, आरती डोगरा को सचिव मुख्यमंत्री, वी. सरवन कुमार को सचिव (गृह) विभाग, अमित ढाका को सचिव मुख्यमंत्री, उर्मिला राजोरिया को आयुक्त (आईसीडीएस), सुधीर शर्मा को सचिव (वित्त बजट), नरेश कुमार ठकराल को सचिव (वित्त व्यय), घनेन्द्र भान चतुर्वेदी को विशिष्ठ सचिव (न्याय विभाग), परमेश्वर लाल को विशिष्ठ सचिव (श्रम विभाग) लगाया है।
आईएएस प्रज्ञा केवलरमानी को अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी), रामअवतार मीणा को प्रबंध निदेशक (एसटी-एससी कॉर्पोरेशन), रामदयाल मीणा को सदस्य (राजस्व मंडल), खजान सिंह को सदस्य (राजस्व मंडल), एमएल चौहान को सदस्य (राजस्व मंडल) अजमेर, लक्ष्मी नारायण मंत्री को सदस्य (कर बोर्ड) अजमेर, इकबाल खान को संयुक्त सचिव (चिकित्सा शिक्षा), कल्पना अग्रवाल को निदेशक (बीमा विभाग), मनीषा अरोड़ा को एमडी (आरटीडीसी), सुनील शर्मा को आयुक्त (खाद्य सुरक्षा), श्वेता चौहान को उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, (जोधपुर पाली मारवाड विकास प्राधिकरण), डॉ. गौरव सैनी को सीईओ अलवर, डॉ. सौम्या झा को संयुक्त शासन सचिव (गृह) अतुल प्रकाश को सीईओ जिला परिषद डूंगरपुर, अभिषेक सुराणा को सीईओ जिला परिषद जोधपुर, देशलदान को सीईओ जिला परिषद टोंक, शिल्पा सिंह को सीईओ जिला परिषद भीलवाड़ा, टी. शुभमंगला को सीईओ जिला परिषद जैसलमेर, रामप्रकाश को सीईओ जिला परिषद पाली, मुहम्मद जुनैद को पीपी को सीईओ जिला परिषद श्रीगंगानगर, नित्या के. सीईओ जिला परिषद बीकानेर, मयंक मनीष को सीईओ जिला परिषद उदयपुर, अभिषेक खन्ना को सीईओ जिला परिषद सवाई माधोपुर, उत्साह चौधरी को सीईओ जिला परिषद राजसमंद और अपर्णा गुप्ता को सीईओ जिला परिषद चित्तौड़गढ़ में लगाया है।
इसी तरह प्रोबेशनर आईएएस कनिष्क कटारिया को एसडीएम माउंट आबू, राहुल जैन को एसडीएम ब्यावर, सलोनी खेमका को एसडीएम गिर्वा उदयपुर, गिरधर को एसडीएम टोंक, घिगदे स्नेहल नाना को एसडीएम बाली (पाली) और ललित गोयल को एसडीएम पाली लगाया है। वहीं आठ आरएएस को एपीओ किया है। इनमें नारायण सिंह चारण, रामचंद्र बैरवा, अशोक कुमार मीणा, गोविंद सिंह राणावत, ओम प्रकाश, उत्तम सिंह शेखावत, श्वेता फगेडिया और दाताराम है।
नौ IFS के तबादले
राज्य सरकार ने वेंकटेश शर्मा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास), राजेश कुमार गुप्ता (सचिव) मुख्यमंत्री, केसीए अरुण प्रसाद को अति मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन), कैलाश चंद मीणा को अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक (भू-संरक्षण), पी. काथिरवेल को मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) जयपुर, शैलजा देवल को मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) जयपुर, एस.आर. वेंकटेश्वर मूर्थी को मुख्य वन संरक्षक (जोधपुर), हनुमान राम को वन संरक्षक (वन्य जीव) जोधपुर और बेगाराम जाट को वन संरक्षण प्रबोधन के पद पर तबादला किया है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications