कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना,कुछ महीने के बच्चों को मां ने फांसी पर लटकाया

कांकेर , 03 फरवरी । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अपने मासूम बच्चों को फांसी में लटका दिया और खुद भी आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद कांकेर में हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है कि एक मां कैसे अपने ही बच्चों की जान ले सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना कांकेर जिले के दुधावा चौकी इलाके में पड़ने वाले मुसुरपुट्टा गांव की है ,जहां पुलिस को शक है कि भुनेश्वरी ध्रुव नाम की महिला ने अपने ढाई साल और 9 महीने के मासूम बच्चों को फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार मां ने पहले अपने ही दो बच्चों को फांसी पर लटकाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, फिर खुद भी फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली।

sucide

बहरहाल इस घटना की पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है ,लेकिन शुरुआती जांच के आधार पर इसे मृतक महिला की तरफ से उठाया गया कदम ही माना जा रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम भुनेश्वरी ध्रुव है जिसकी उम्र महज उम्र 28 थी। मृतिका ने अपनी ढाई साल की बेटी देविका ध्रुव और 11 महीने के बेटे टिकेश्वर ध्रुव को फांसी पर लटका दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतिका का पति चेतन ध्रुव घटना के समय खेत में काम करने गया था,जब वह वापस घर लौटा तो उसने अपने परिवार को फांसी पर लटकता देखा।

यह भी पढ़ें फिर दिखी छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कलह, राहुल गांधी के स्वागत में लगे सिंहदेव के पोस्टर हटाए गए

पुलिस को मामले में पारिवारिक विवाद का होने शक है और वह परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों बच्चों और पत्नी की मौत से परिवार का मुखिया चेतन बेसुध हो गया है । इस घटना की घटना की जानकारी पुलिस को आसपास के लोगों ने दी है । यह मामला आत्महत्या है या हत्या इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा । बहरहाल इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम का माहौल है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+