Family के साथ घूमने निकला भालू, रात भर पीछे- पीछे घूमते रहे वन विभाग के लोग

कांकेर, 19 अगस्त। जंगलो में इंसानो की दखल बढ़ने से जानवर इंसानी बस्तियों का रुख करने लगे हैं। जंगलो से भरे छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर शहर में पब्लिक तब अचंभित रह गई,जब भालुओं की पूरी फैमिली जंगल से निकलकर शहर

कांकेर, 19 अगस्त। जंगलो में इंसानो की दखल बढ़ने से जानवर इंसानी बस्तियों का रुख करने लगे हैं। जंगलो से भरे छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर शहर में पब्लिक तब अचंभित रह गई,जब भालुओं की पूरी फैमिली जंगल से निकलकर शहर में इवनिंग वाक करने देखी गई। शॉपिंग के लिए निकले लोग जंगली भालुओं को देखकर घबरा गए और शहर में हलचल मच गई।

इवनिंग वाक पर निकली भालू की family, मचाई जमकर धमाचौकड़ी

इवनिंग वाक पर निकली भालू की family, मचाई जमकर धमाचौकड़ी

दिनभर के काम काज से मुक्त होकर आप अक्सर अपने परिवार के साथ शाम को शॉपिंग करने मार्केट जाते होंगे, स्ट्रीट फ़ूड का लुत्फ़ उठाते होंगे। लेकिन आप भी अकेले नहीं है,जिन्हे यह पसंद है। जंगली भालू भी अपने परिवार के साथ शाम को घूमने निकलते हैं। छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में बुधवार को भालुओं का भय देखा जा रहा है।

भालू जंगलों से निकलकर शहर में घूमते देखे जा रहे हैं। हाल ही में बुधवार को एक वीडियो सामने आया,जिसमे शहर में घनी आबादी के बीच 3 भालू दौड़ते भागते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के मांझापारा इलाके का है,जहां बुधवार को शाम 6 बजे 3 भालू बाजार के पास सड़क पर घूमते देखे गए ।

रात भर भालुओ के पीछे घूमते रहे वनकर्मी और पुलिस के जवान

रात भर भालुओ के पीछे घूमते रहे वनकर्मी और पुलिस के जवान

जंगली भालू पूरी फैमिली के साथ घूम रहे थे, शाम को शहर में धमाचौकड़ी मचाने के बाद वह देर रात्रि एक स्कूल में भी घुस गए। इसके बाद गलियों में भी इधर से उधर दौड़ लगाते रहे।कुछ लोगो ने भालुओं को घूमता देख खुद को कार के अंदर बंद कर लिया,तो कुछ इनका वीडियो बनाने में जुट गए।

रिहायशी इलाके में जंगली भालू की चहलकदमी की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के जवान सबसे पहले पहुंचे,लेकिन भालू से पुलिस कैसे निपटती,लिहाजा वन विभाग की टीम को बुलाया गया। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि भालू भोजन की खोज में आबादी वाले इलाके में घुस गए थे । इधर वन विभाग का अमला देर रात तक भालुओं के रेस्क्यू में जुटा रहा। भालू किसी के घर में ना घुस जाएं,इस भय से वनकर्मी रातभर भालुओं की निगरानी करते रहे। बहुत मेहनत के बाद उन्हें शहर से बाहर खदेड़ा गया।

शादी में पहुंच गया था भालू, बच्चो के साथ स्टेज में चढ़ गई थी मादा

शादी में पहुंच गया था भालू, बच्चो के साथ स्टेज में चढ़ गई थी मादा

भालुओं के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस की टीम भी वन विभाग के अमले के साथ मौके पर मौजूद रही। भालुओं का परिवार आमापारा और शीतला पारा होते हुए रात के लगभग 1 बजे रामनगर होते हुए शहर से बाहर पहाड़ी की तरफ चला गया । इस दौरान कांकेर सिटी में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। अच्छी बात यह रही कि लुओं ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

इस साल फरवरी माह में कांकेर शहर में ही आयोजित एक शादी समारोह में मादा भालू अपने दो नन्हे शावकों के साथ पहुंच गई थी और दूल्हा दुल्हन के लिए तैयार किये गए स्टेज पर चढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि जंगल से सटे होने के कारण कांकेर शहर में अक्सर जंगली जानवर घुस आते हैं।

शहर में तेंदुआ भी घूम रहा है

शहर में तेंदुआ भी घूम रहा है

इसी साल के जुलाई महीने में कांकेर सिटी से लगे हुए ग्राम ठेलकाबोड, छोटेपारा में छोटी पहाड़ी पर एक मादा तेंदुए ने अपने तीन शावकों के डेरा डाल दिया था। तेंदुए के गांव में घुसने के बाद ग्रामीण डर गए थे. जिसके बाद स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी कर दी गई थी, क्योंकि गांव पहाड़ी के ही पास है ।

इसके अलावा कांकेर के रामनगर में बीते 3 दिनों से तेंदुए के देखे जाने की भी सुचना मिल रही है। बहरहाल कांकेर में पुलिस विभाग और वन विभाग दोनों मिलकर पब्लिक को अपराधियों के साथ ही जानवरो के आतंक से भी सुरक्षित रखने में व्यस्त देखे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें पुलिस ने लिया सांप को हिरासत में, तब जाकर परिवार को मिला आराम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+